विज्ञापन
This Article is From Nov 23, 2016

नोटंबदी की वजह से नकदी संकट के बीच अहमदाबाद में कार से मिले 2000 रुपये के 500 नए नोट

नोटंबदी की वजह से नकदी संकट के बीच अहमदाबाद में कार से मिले 2000 रुपये के 500 नए नोट
  • पुलिस ने तीन लोगों के पास से 12.4 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं
  • इनमें से करीब 10.60 लाख रुपये 2,000 रुपये के नए नोट में थे
  • पुलिस ने सुबूत ना मिलने पर ये पैसे टैक्स अधिकारियों के हवाले कर दिया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
अहमदाबाद: नोटबंदी के बाद से देश भर में लगभग सारे ही लोग जहां नकदी संकट से जूझ रहे हैं, वहीं अहमदाबाद के एक परिवार के लिए यह शायद उतना मुश्किल नहीं.

अहमदाबाद पुलिस ने सैटेलाइट इलाके में मारुति सुजुकी से सफर कर रहे एक परिवार के तीन सदस्यों के पास से 12.4 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं. इनमें से करीब 10.60 लाख रुपये 2,000 रुपये के नए नोट में थे.

इन लोगों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने शादी में खर्चे के लिए कई बैंक खातों से ये रुपये निकाले थे. हालांकि वे अपने दावों को पुख्ता करने के लिए शादी के कार्ड या कोई दूसरे दस्तावेज पेश नहीं कर पाए और ऐसे में वे पैसे (जिसमें 2000 रुपये के करीब 500 नए नोट थे) टैक्स अधिकारियों के हवाले कर दिया.

इससे पहले कल ही अधिकारियों ने कहा था कि वे शादी-ब्याह में होने वाले खर्चे के लिए नकद निकासी के नियमों में कुछ ढील दे सकते हैं. देश भर में 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों का चलन बंद करने के फैसले के बाद सरकार ने शादी वाले परिवारों को ढाई-ढाई लाख रुपये निकालने की छूट दी थी. हालांकि इसके लिए शर्त है कि खानसामे, टेंट वालों आदि को नकद में भुगतान के लिए या साबित करना होगा कि उन लोगों के पास बैंक खाते नहीं. वहीं इनके अलावा सामान्य लोगों के लिए नकद निकासी की सीमा 24,000 रुपये प्रति सप्ताह रखी गई है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नोटबंदी, नकदी संकट, शादी के लिए पैसे, अहमदाबाद, 2000 रुपये का नोट, Note Ban, Cash Crunch, Ahmedabad, 2000 Rupee Notes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com