विज्ञापन
This Article is From Jan 15, 2020

Pongal 2020: यहां देखें कि कैसे इस त्योहार पर बनाई जाती हैं पारंपरिक पोंगल रेसिपीज़

पोंगल 2020 की शुरूआत आज से हो गई है और यह अगले तीन दिनों तक चलेगा. यह पर्व सर्दियों के अंत और मौसमी फसल की शुरुआत का प्रतीक है.

Pongal 2020: यहां देखें कि कैसे इस त्योहार पर बनाई जाती हैं पारंपरिक पोंगल रेसिपीज़
  • यह अगले तीन दिनों तक चलेगा.
  • पोंगल को विभिन्न प्रकार से बनाया जाता है.
  • स्वीट पोंगल एक पारंपरिक रेसिपी है .

पोंगल 2020 की शुरूआत आज से हो गई है और यह अगले तीन दिनों तक चलेगा. यह पर्व सर्दियों के अंत और मौसमी फसल की शुरुआत का प्रतीक है. पोंगल स्वादिष्ट भोजन, और व्यंजनों से भी जुड़ा हुआ है जो दक्षिणी भारतीय राज्यों जैसे तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में प्रसिद्ध हैं, साथ ही साथ श्रीलंका, मॉरीशस, दक्षिण अफ्रीका, सिंगापुर, मलेशिया सहित तमिल प्रवासी देशों में भी. तमिल कैलेंडर के हिसाब से लोगों के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है और इसे एक हजार वर्षों से मनाया जाता है. चार दिन तक चलने वाले इस पर्व को लोग बेहद ही उत्साह के साथ मनाते हैं. 

अन्य त्योहारों की तरह इस मौके पर भी विशेष व्यंजन तैयार किए जाते हैं जिनमें से पोंगल काफी लोकप्रिय है. पोंगल को विभिन्न प्रकार से बनाया जाता है और आज हम आपके साथ सभी प्रकार के पोंगल की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं. चलिए डालते हैं एक नजर पोंगल रेसिपीज़ पर:

आलू से बस कुछ ही मिनटों में बनाएं यह मजेदार पिज्जा (Recipe Video Inside)

इस तरह बनाएं पोंगल( Pongal Recipes):

सकरई पोंगल

इसे स्वीट पोंगल के नाम से भी जाना जाता है. स्वीट पोंगल एक पारंपरिक रेसिपी है जिसे पोंगल के उत्सव के मौके पर दक्षिण भारतीय घरों में बनाया जाता है. इस स्वीट पोंगल खाने में खीर जैसा ही लगता है, क्योंकि इसे चावल, नारियल, दाल, ड्राई फ्रूट्स, दूध और गुड़ को एक साथ मिलाकर बनाया जाता है, यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है.

sweet pongal


वेन पोंगल 

स्वीट पोंगल के अलावा कुछ लोग इस अवसर पर वेन पोंगल भी बनाना पसंद करते हैं जिसे को खारा पोंगल के नाम भी जाना जाता है. दक्षिण भारतीय घरों में वेन पोंगल को भगवान को भोग के रूप में भी चढ़ाया जाता है. वेन पोंगल चावल और मूंग दाल से बनाया जाता है. इसके बाद देसी घी में जीरा, कालीमिर्च, कढ़ीपत्ता, अदरक और हरी मिर्च डालकर इसको तड़का दिया जाता है. वेन पोंगल खाने में बहुत हल्का होता है, आमतौर पर इसे ब्रेकफास्ट में चटनी, सांबर या फिर फिल्टर कॉफी के साथ सर्व किया जाता है.

ven pongal

इन दोनों के अलावा आप चाहे तो मेलागु (चावल) पोंगल और दलिया पोंगल भी ट्राई कर सकते हैं. इस त्योहार के मौके पर पोंगल के अलावा मुरुक्कु, मेदू वड़ा, लेमन राइस, रस्म, कांचीपुरम इडली और अवियल जैस्वादिष्ट व्यंजन भी बनाएं जाते हैं. तो इस बार आप भी इन मजेदार व्यंजनों का आनंद लें.

Winter Special: सर्दी के मौसम में मजा लें गोभी से बनने वाले इन स्वादिष्ट रेसिपीज़ का

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pongal 2020, Ven Pongal Recipe, Sakkarai Pongal Recipe, Sweet Pongal Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com