- साल का पहला सूर्यग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा.
- इसमें सूतक काल मान्य नहीं होगा.
- ग्रहण के दौरान बहुत ही हल्के खाने की सलाह दी जाती है.
Surya Grahan (Solar Eclipse) 2021: साल का पहला सूर्यग्रहण 10 जून को लगने जा रहा है. इससे पहले 26 मई को पहला चंद्रग्रहण लगा था. धार्मिक मान्यताओं में सूर्य और चंद्रग्रहण अशुभ घटना मानी जाती हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह की अमावस्या तिथि को लगने वाला यह सूर्यग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा. 10 जून को सूर्य ग्रहण के साथ वट सावित्री व्रत भी है. लेकिन साल का पहला सूर्यग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा. इसलिए इसमें सूतक काल मान्य नहीं होगा. और ऐसे में किसी भी तरह के शुभ कार्य या पूजा अनुष्ठान में कोई भी बाधा नहीं आएगी. यह सूर्यग्रहण अमेरिका, यूरोप और एशिया, उत्तरी कनाडा, ग्रीनलैंड और रूस में दिखाई देगा. आपको बता दें कि ग्रहण के दौरान बहुत से कार्य करने की मनाही होती है. खासतौर पर खाने पीने से जुड़ी चीजों की. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं.
सूर्यग्रहण पर खाने-पीने से जुड़ी मान्यताएंः (Assumptions Related To Food And Drink On Surya Grahan)
1. सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए.
2. माना जाता है कि पानी में कुछ बूंदे तुलसी के या पत्ते डालकर इसे उबाल कर पीना चाहिए.
3. वे लोग जो बीमार हैं या जो बुजुर्ग हैं उन्हें इस दौरान उपवास नहीं करना चाहिए.
4. इस दौरान खाने में आप मेवे ले सकते हैं. यह कम मात्रा में खाने पर भी शरीर को पूरी एनर्जी देंगे.
5. महिलाओं को ग्रहण के दौरान सात्विक भोजन लेने की सलाह दी जाती है.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
सूर्य ग्रहण के दौरान इन चीजों का ना करें सेवनः (Do Not Eat During Surya Grahan)
1. ऑयली फूड्सः
ग्रहण के दौरान बहुत ही हल्के खाने की सलाह दी जाती है. ग्रहण के दौरान ज्यादा तेल मसालों वाली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. इससे डाइजेशन खराब हो सकता है.

ग्रहण के दौरान ज्यादा तेल मसालों वाली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए.
2. नॉन वेजः
पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार नॉन वेजिटेरियन फूड शरीर के तापमान को बढ़ा देता है क्योंकि इसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है और शरीर के लिए इन्हें डाइजेस्ट करना मुश्किल हो जाता है. इसलिए ग्रहण के दौरान नॉन वेज का सेवन नहीं करना चाहिए.
3. खुली चीजेंः
मान्यताओं की मानें तो, वैसे ग्रहण के दौरान पानी पीने की भी मनाही रहती है. लेकिन, अगर आपसे भूख और प्यास बर्दाश्त नहीं हो रही तो आप हेल्दी ड्रिंक और लाइट फूड का सेवन कर सकते हैं.
सूर्यग्रहण का वैज्ञानिक महत्वः
जब चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा करते हुए सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है और इस दौरान सूर्य की रोशनी पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाती है. इस खगोलीय घटना को ही सूर्य ग्रहण कहते हैं.
सूर्य ग्रहण का समयः
सूर्य ग्रहण 5 घंटे का होगा, 10 जून को दोपहर 1 बजकर 42 मिनट से शुरू होगा.
शाम को 06 बजकर 41 मिनट पर समाप्त होगा.
What Happens During Menopause? | बात-बात पर आता है रोना, हो सकता है मेनोपॉज का लक्षण, जानें सबकुछ
सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Benefits And Side Effects Of Apple: सेब खाने के हैरान करने वाले फायदे और नुकसान
Benefits Of Plums: आलूबुखारा खाने के पांच कमाल के फायदे
Summer Diet: चॉकलेट लवर्स के लिए टेस्टी सूरत स्टाइल कोल्ड कोको ड्रिंक (Recipe Video Inside)
Banana Tikki: घर आए मेहमानों के लिए नाश्ते में सिर्फ 20 मिनट में बनाएं केले की टिक्की
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं