विज्ञापन
This Article is From Nov 23, 2021

Batan Papdi Chaat: सिर्फ 15 मिनट में बनाएं सिंधी-स्टाइल बाटन पापड़ी चाट

Sindhi-Style Chaat Recipe: हम हमेशा एक बाउल टैंगी चाट के लिए तैयार रहते हैं, चाहे वह दिन का कोई भी समय हो. चाट एक पॉपुलर स्ट्रीट फूड है जो व्यापक रूप से हमारे टेस्ट के लिए क्रिस्पी, टैंगी और तीखे टेस्ट प्रदान करने के लिए जाना जाता है.

Also Read in
Batan Papdi Chaat: सिर्फ 15 मिनट में बनाएं सिंधी-स्टाइल बाटन पापड़ी चाट
Batan Papdi Chaat: भारत के हर क्षेत्र में चाट बनाने का एक अलग तरीका है.
  • चाट एक पॉपुलर स्ट्रीट फूड है.
  • बाटन पापड़ी चाट एक स्वादिष्ट डिश है.
  • बाटन पापड़ी चाट को घर पर आसानी से बना सकते हैं.

Sindhi-Style Chaat Recipe: हम हमेशा एक बाउल टैंगी चाट के लिए तैयार रहते हैं, चाहे वह दिन का कोई भी समय हो. हालांकि हम थोड़ा जुनूनी लग सकते हैं लेकिन हम जानते हैं कि हम अकेले नहीं हैं. भारत का गौरव, चाट एक पॉपुलर स्ट्रीट फूड है जो व्यापक रूप से हमारे टेस्ट के लिए क्रिस्पी, टैंगी और तीखे टेस्ट प्रदान करने के लिए जाना जाता है. भारत के हर क्षेत्र में चाट बनाने का एक अलग तरीका है. इसे बनाने का कोई एक तरीका नहीं है और यही इस आइकोनिक स्ट्रीट फूड को भारतीय व्यंजनों में सबसे पसंदीदा व्यंजनों में से एक बनाता है. आलू टिक्की चाट, हांडी चाट, भल्ला पापड़ी चाट, चना चाट, झालमुरी, सेव पुरी, और भी बहुत कुछ, वस्तुतः चाट रेसिपीज की कभी न खत्म होने वाली लिस्ट है. वे सभी सुपर टेस्टी और एक दूसरे से अलग हैं.

यदि आप स्ट्रीट-स्टाइल चाट के फैन हैं, तो हमें यकीन है कि आप सिंधी स्टाइल की बाटन (या बतर) पापड़ी चाट से भरी प्लेट का आनंद जरूर लेंगे. यह पापड़ी चाट रेसिपी हार्ड बन्स / टोस्ट के साथ बनाई जाती है, जिसे मसालों और टैंगी सॉस के पूल में डाला जाता है. एक्स्ट्रा फ्रेशनेस के लिए आप इसके ऊपर अनार के दाने और धनिया पत्ती या पुदीने की पत्तियां भी डाल सकते हैं. यह सेव पुरी के समान है, केवल एक ही भिन्नता है सेव पुरी को क्रिस्पी पापड़ी के साथ बनाया जाता है जबकि यह बाटन चाट बन्स के साथ बनाई जाती है. वंडरिंग कि इसे घर पर कैसे बनाया जाए? आइए रेसिपी के साथ शुरू करते हैं.

सिंधी स्टाइल बाटन पापड़ी चाट रेसिपी: (Sindhi-Style Batan Papdi Chaat Recipe)

इस रेसिपी को बनाने के लिए उबले हुए आलू को क्यूब्स में काट लें और प्याज को बारीक काट लें. अब, एक प्लेट लें, बन्स (बाटन) को छेद साइड के साथ ऊपर की ओर रखें.

फिर इसमें कटे हुए आलू, प्याज़, कुटी हुई पापड़ी, सेव डालें और ऊपर से थोड़ा नमक, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और चाट मसाला छिड़कें. अब, दोनों चटनी डालें और बन्स को धनिया पत्ती और अनार के दानों से गार्निश करें. आपका सिंधी स्टाइल पापड़ी चाट खाने के लिए तैयार है.

बाटन पापड़ी चाट की पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.  

पुदीने की चटनी की रेसिपी.

PS: इस चाट को बनाने के तुरंत बाद खाएं नहीं तो यह गीली हो जाएगी.

फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Poha Chicken Bhujing: हेल्दी खाने के शौकीन हैं तो ट्राई करें महाराष्ट्र के वसई का फेमस स्ट्रीट फूड
Kerala Egg Curry: किसी भी समय के लिए परफेक्ट है ये केरल की स्पाइसी और टेस्टी एग करी रेसिपी
Winter Special Foods: सर्दियों में अंदर से गर्म रहने के लिए डाइट में करें इन चीजों को शामिल
Glowing Skin In Winter: सर्दियों में ग्लोइंग स्किन के लिए खाएं ये पांच चीजें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Batan Papdi Chaat, Papdi Chaat, Sindhi Style Chaat, Sindhi-Style Chaat Recipe, Chaat Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com