विज्ञापन
This Article is From May 14, 2021

Paneer Lollipop: वीकेंड की शुरुआत करने के लिए एक परफेक्ट डिश की है तलाश? तो ट्राई करें पनीर लॉलीपॉप

Paneer Lollipop Recipe: जब हम शुक्रवार कहते हैं तो आपके दिमाग में क्या आता है? स्पष्ट उत्तर मूवी, गैदरिंग और वीकेंड. शुक्रवार को, वीकेंड पर हम आराम करना और दोस्तों से मिलना पसंद करते हैं और ऐसे सोशल गैदरिंग में फूड और ड्रिंक प्रमुख भूमिका निभाते हैं.

Also Read in
Paneer Lollipop: कोरोना महामारी के कारण हममें से ज्यादातर लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं.
  • पनीर प्रोटीन का अच्छा सोर्स है.
  • पनीर से कई तरह के व्यंजन बनाएं जा सकते हैं.
  • पनीर लॉलीपॉप एक बहुत ही टेस्टी स्नैक है.

Paneer Lollipop Recipe: जब हम शुक्रवार कहते हैं तो आपके दिमाग में क्या आता है? स्पष्ट उत्तर मूवी, गैदरिंग और वीकेंड. शुक्रवार को, वीकेंड पर हम आराम करना और दोस्तों से मिलना पसंद करते हैं, और ऐसे सोशल गेदरिंग में फूड और ड्रिंक प्रमुख भूमिका निभाते हैं. हालांकि, अब एक साल हो गया है कि इस तरह की गैदरिंग लगभग ऑफ कार्ड हैं. कोरोना महामारी के कारण वर्क फ्रॉम और हममें से ज्यादातर लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं. लेकिन यह हमें हमारी 'शुक्रवार की रात' की रस्म करने से नहीं रोकता है. पब और रेस्टोरेंट में जाने के बजाय, हम परिवार के साथ घर पर बैठना पसंद करते हैं और साथ में कुछ स्वादिष्ट स्नैक्स और ड्रिंक के साथ एक सीरीज मूवी का आनंद लेते हैं.

यदि आप हमसे पूछें, तो हमारा पसंदीदा स्नैक्स ऑप्शन पनीर लॉलीपॉप है. यह क्रिस्पी, फ्लेवरफुल और बनाने में आसान है. इसके अलावा, यह लगभग हर प्रकार के ड्रिंक के साथ अच्छी तरह से चला जाता है- चाय, कॉफी, जूस आदि. आप किस का इंतजार कर रहे हैं? आज इस रेसिपी को तैयार करें और अपने परिवार के साथ आनंद लें. आइए जानें रेसिपी.

8a1vk9f8

पनीर लॉलीपॉप बनाने की रेसिपीः 

स्टेप 1. एक कटोरे में कद्दूकस किया हुआ पनीर लें और उसमें उबले और कुटे हुए आलू डालें.
स्टेप 2. धनिया पत्ती, कटी हुई शिमला मिर्च, नमक, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला, अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और अच्छी तरह मिलाएं.
स्टेप 3. इसे 10 मिनट के लिए आराम दें और फिर मिश्रण से छोटी-छोटी बॉल्स बना लें.
स्टेप 4. मैदे के घोल में बॉल डुबोएं और ब्रेडक्रंब के साथ कोट करें.
स्टेप 5. एक पैन में तेल गरम करें और उसमें पनीर बॉल डालें, गोल्डेन ब्राउन होने तक फ्राई करें.
स्टेप 6. पनीर लॉलीपॉप खाने के लिए टूथपिक डालें और केचप के साथ गरमागरम सर्व करें.
सुपर आसान, है ना? 

हेडर में देखें रेसिपी वीडियोः

फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Benefits Of Kale: इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए केल को डाइट में करें शामिल
Bengali Doi Paneer: बंगाली खाने के हैं शौकीन तो ट्राई करें टेस्टी हेल्दी दोई पनीर रेसिपी
Chilli Paneer Trick: पनीर लवर्स के लिए चिली पनीर बनाने का सबसे आसान सीक्रेट ट्रिक
Benefits Of Bottle Gourd: गर्मियों में लौकी खाने के 10 अद्भुत फायदे 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Paneer Lollipop Recipe, Recipe Videos, Quick Snacks, Paneer Lollipop Recipe Hindi, Paneer Lollipop Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com