- शाही चिकन कोरमा का स्वाद एकदम बेजोड़ है.
- शाही चिकन कोरमा एक रॉयल डिश है.
- किसी भी मौके पर सर्व करने के लिए बढ़िया विकल्प साबित होगा.
घर पर कोई दावत हो और अगर आप एक हार्ड कोर नॉनवेजिटेरियन है तो एक शानदार चिकन डिश के बिना आपकी पार्टी अधूरी हो सकती है. एक बेस्ट चिकन डिश किसी नॉनवेज लवर का ध्यान आकर्षित करने के लिए काफी है. चिकन से बनने वाले व्यंजनों की कोई कमी नहीं है स्नैक्स से लेकर मेन कोर्स डिश तक हमारे सामने ढेरों विकल्प हैं, जो हमें कभी निराश नहीं करते है. कढ़ाही चिकन हो या फिर चिकन बिरयानी इन सभी स्वादिष्ट व्यंजनों को देख हमारे मुंह में यकीनन पानी आ जाता है, और आज चिकन रेसिपीज की इस लिस्ट में हम एक और मजेदार रेसिपी जोड़ने जा रहे हैं जिसका नाम है शाही चिकन कोरमा. अब तक आपने काफी चिकन करीज ट्राई कि होंगी लेकिन, शाही चिकन कोरमा का स्वाद एकदम बेजोड़ है.
सिर्फ एक मिनट में बनाएं नींबू शिकंजी बनाने के लिए सीक्रेट नींबू शिकंजी मसाला
शाही चिकन कोरमा एक रॉयल डिश है जो किसी भी मौके पर सर्व करने के लिए बढ़िया विकल्प साबित होगा. अक्सर शादी या पार्टियों में शाही चिकन कोरमा बनाया जाता है, जिसका स्वाद हर किसी को लुभाता है. साबुत मसालों के साथ बादाम और काजू इसकी ग्रेवी को माइल्ड टेक्सचर देने का काम करते हैं. साथ ही इसमें ताजा पिसा गरमा मसाला इसमें बेहतरीन स्वाद जोड़ता है. अब आप सोच रहे होंगे कि इस लजीज डिश को बनाना काफी मुश्किल है तो हम बता दें, ऐसा बिल्कुल नहीं है. यकीन मानिए अगर एक बार आप शाही चिकन कोरमा का स्वाद चख लेंगे तो इसे बार बार बनाना चाहेंगे. तो देर किस बात की जानते हैं इसकी खास रेसिपी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
घर पर कैसे बनाएं शाही चिकन कोरमा | शाही चिकन कोरमा रेसिपी:
सबसे पहले चिकन को साफ करके मसालों और अदरक लहसुन के पेस्ट के साथ कुछ देर मैरीनेट करें. जब तक चिकन मैरीनेट हो तब तक एक पतीले या हांडी में तेल गरम करें और इसमें प्याज को सुनहरा होने तक फ्राई करके एक पेपर टॉवल पर निकालकर फैला लें. एक बाउल में बादाम और काजू को भिगोकर एक स्मूद पेस्ट बना लें. इसके बाद जिस बर्तन में प्याज फ्राई की थी उसी में साबुत मसाले डालकर कुछ सेकेंड भूनें और थोड़ी देर बाद मैरीनेट किया हुआ चिकन डालकर उसे फ्राई करना शुरू करें. कुछ देर बाद इस दही, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और हल्दी डालकर अच्छे से पकाएं. मसाला और दही पकने के साथ इसमें बादाम और काजू का पेस्ट डालकर मिक्स करें. अब फ्राई की हुई प्याज को हाथ से मसल लें या फिर मिक्सी में दरदरा पीस कर इसमें चिकन में मिलाएं. ताजा पीसा गरम मसाला डालकर मिलाएं, कुछ देर और धीमी आंच पर चिकन को पकने दें. हरा धनिया डालकर गार्निश करें और आपका शाही चिकन कोरमा तैयार है. इसे आप रोटी या नान के साथ पेयर कर सकते हैं.
शाही चिकन कोरमा की पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं