- हिंदू धर्म में गुरु को सर्वश्रेष्ठ स्थान दिया जाता है.
- गुरु ही है जो एक मनुष्य का ईश्वर से साक्षातकार कराता है.
- गुरु पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में भी जाना जाता है.
गुरु पूर्णिमा हिंदू कैलेंडर में सबसे शुभ दिनों में से एक है जिसे आषाढ़ माह में पूर्णिमा (पूर्णिमा के दिन) में मनाया जाता है. इस बार गुरु पुर्णिमा (Guru Purnima) 16 जुलाई 2019 को मनाई जा रही है. इस बार गुरु पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) भी है. गुरु पुर्णिमा अपने गुरु के प्रति आभार प्रकट करने के रूप में मनाई जाती है. हिंदू धर्म में गुरु को सर्वश्रेष्ठ स्थान दिया जाता है. क्योंकि गुरु ही है जो एक मनुष्य का ईश्वर से साक्षातकार कराता है. इस संदर्भ में कबीरदास का एक दोहा भी जो शायद काफी लोगों ने कई बार पढ़ा होगा.
गुरू गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूं पांय।
बलिहारी गुरू अपने गोविन्द दियो बताय।।
गुरु के बिना ज्ञान मिलना पाना संभव ही नहीं है. इसलिए गुरु पूर्णिमा गुरु को समर्पित करते हुए मनाई जाती है.
Guru Purnima 2019: क्या गुरु पुर्णिमा का महत्व, तिथि और चरणामृत बनाने की विधि
गुरु पूर्णिमा और इसका महत्व
प्राचीनकाल से ही गुरु को बहुत दिया गया है. महाभारत और अन्य पवित्र पुस्तकों में गुरु और शिष्य के बीच के विशेष बंधन या गुरु के प्रति शिष्य की भक्ति से जुड़े कई किस्सों का वर्णन किया गया है. गुरु पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में भी जाना जाता है, जिसे भगवान बुद्ध के शिष्यों द्वारा मनाया जाता है. व्यास पूर्णिमा, वेद व्यास के सम्मान में मनाई जाती है, इस दिन उनका जन्म हुआ था. महाभारत की रचना उन्होंने ही की थी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
कैसे मनाएं गुरु पूर्णिमा का पर्व
परंपरागत रूप से, गुरु पूर्णिमा के दौरान, गुरुओं के नाम पर देवताओं को पूजन अर्पित किया जाता था, उन्हें धन्यवाद दिया जाता था और अक्सर उनकी महानता का प्रभाव शिष्य के जीवन पर पड़ता था. आज के दौर में भी लोग अभी भी पूजा करते हैं और अपने गुरु के प्रति आभार प्रकट करते हैं. आश्रमों और मठों में, छात्रों द्वारा अपने गुरुओं के सम्मान में प्रार्थनाओं का आयोजन होता है. बहुत से लोग पूरे दिन उपवास करते हैं, ज्यादातर ताजे फल और दही खाते हैं, और शाम की पूजा के बाद ही उपवास समाप्त करते हैं.
मंदिरों में भी विभिन्न तरह के प्रसाद चढ़ाते हैं और शिष्यों के लिए एक भोज आयोजित किया जाता है. अधिकांश घरों में लोग इस दिन शाकाहारी भोजन का पालन करते हैं. अगर आप भी इस बार गुरु पूर्णिमा पर भोग के लिए खास व्यंजन बनाने का विचार कर रहे हैं तो आप एक नजर इस लिस्ट पर डालें.
इस बार गुरु पूर्णिमा पर भोग के लिए बनाएं ये खास व्यंजन:
सूजी का हलवा
सूजी का हलवा बेहद आसान और जल्दी बन जाता है। सूजी का हलवा आमतौर पर भारतीय घरों में खास अवसर और पूजा के मौके पर बनाया जाता है.सूजी, चीनी, घी और ड्राई फ्रूट्स डालकर इस हलवे को बनाया जाता है.
बूंदी के लड्डू
बूंदी के लड्डू बहुत ही लोकप्रिय है. बूंदी के लड्डू बनाने के लिए सिर्फ आपको चने का आटा, घी, दूध, केसर और चीनी की जरूरत होती है. आप इन्हें आसानी से बना सकते हैं.
Sawan 2019: सावन व्रत में इस तरह नमकीन और मीठे व्यंजन
पूरी
पूरी बनाने के लिए आपको सिर्फ आटा, सूजी, तेल और नमक की जरूरत होती है. आटे में सूजी, नमक और थोड़ा सा तेल मिलाकर आटा गूंथने के बाद पूरी बेल की उसे डीप फ्राई किया जाता है.
पिंडी छोले
इन्हें बनाने के लिए छोले को पूरी रात भिगोकर रख दें. इसके बाद छोले उबाल लें, जब छोले उबल जाएं तो इसमें आमचूर, अनारदाना, लाल मिर्च, कसूरी मेथी डालकर मिला लें. उसके बाद तड़का बनाकर इन पर डाला जाता है.
Sawan 2019: कब से शुरू होगा सावन, पहला सोमवार, मान्यताएं और व्रत में खाने से जुड़ी जरूरी बातें
काजू की बर्फी
काजू की बर्फी बनाने में आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है. इसको बनाने के लिए आपको सिर्फ काजू, दूध और चीनी की जरूरत होती है. आप चाहे तो इसमें इलाइची पाउडर भी डाल सकते हैं. काजू की बर्फी को काजू कतली भी कहा जाता है.
Chandra Grahan 2019: चंद्र ग्रहण 16-17 जुलाई को, जानें सूतक और चंद्र ग्रहण से जुड़ी ये बातें
Happy Guru Purnima
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं