आज यानी 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है. यह दिन गुरु के सम्मान और उनके प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर माना जाता है. सनातन धर्म में गुरु को भगवान के बराबर स्थान दिया गया है. इसके अलावा मान्यता है कि इस पावन तिथि पर महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था. इस कारण गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. इस साल गुरु पूर्णिमा कई मायनों में खास मानी जा रही है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार गुरु पूर्णिमा पर एक साथ तीन शुभ संयोग बन रहे हैं- प्रीति योग, आयुष्मान योग, साथ ही गुरु ग्रह अपनी उच्च राशि में रहेंगे, जिससे हंस महापुरुष राजयोग भी बनेगा.
ज्योतिषाचार्य डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित बताते हैं, ऐसे शुभ योग सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और कई लोगों के जीवन में अच्छे बदलाव ला सकते हैं. खासतौर पर पांच राशियों के लिए यह समय लाभदायक माना जा रहा है.
मेष राशि के लिए आगे बढ़ने का समय
ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, मेष राशि के लोगों को करियर और कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है. मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी पहचान पहले से मजबूत हो सकती है. नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं.
वृषभ राशि को मिल सकता है आर्थिक लाभवृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय धन संबंधी मामलों में अच्छा माना गया है. व्यापार में बढ़ोतरी के योग हैं और नए निवेश भविष्य में फायदा दे सकते हैं. अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो समय आपके पक्ष में रह सकता है.
सिंह राशि की बढ़ेगी प्रतिष्ठासिंह राशि वालों को समाज और कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलने के संकेत हैं. नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. वहीं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को भी अपनी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है.
मकर और कुंभ राशि को मिलेगा भाग्य का साथमकर राशि के लोगों को धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं. पहले किए गए निवेश से फायदा होने के संकेत हैं. परिवार का सहयोग मिलने से जरूरी काम आसानी से पूरे होंगे.
वहीं, कुंभ राशि वालों के लिए रुके हुए कार्य दोबारा शुरू हो सकते हैं. अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है. माता-पिता और गुरुजनों का आशीर्वाद आपके लिए सफलता का रास्ता आसान बना सकता है.
आज करें ये उपायज्योतिषाचार्य कहते हैं, गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु, माता-पिता और शिक्षकों का सम्मान करना बेहद शुभ माना जाता है. इस दिन उनकी सेवा और आशीर्वाद से जीवन में सुख, शांति और उन्नति का मार्ग खुल सकता है. ऐसे में आज अपने गुरुओं का आदर जरूर करें.
यह भी पढ़ें- Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा आज, जरूर पढ़ें गुरू-शिष्य की ये 3 रोचक पौराणिक कथाएं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं