Worlds Dirtiest Man Amou Haji Dies In Iran: ईरान के रहने वाले 'दुनिया के सबसे गंदे आदमी' कहे जाने वाले अमो हाजी की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि, 94 वर्ष के अमौ हाजी की मृत्यु उनके जीवन में पहलीबार स्नान करने बाद के बाद हुई. हाजी को गंदा इसलिए कहा जाता था, क्योंकि इन्होंने कई दशकों से नहाया नहीं था. ऐसा माना जाता है कि हाजी बीमार होने के डर से नहाने से परहेज करते थे, लेकिन कुछ महीने पहले ही ग्रामीण उन्हें नहलाने के लिए बाथरूम में ले गए थे, लेकिन कुछ समय बाद, वह बीमार पड़ गए और आखिरकार रविवार को उनका निधन हो गया.
ईरान की सरकारी मीडिया ने मंगलवार को बताया कि, दशकों से गंदगी में रहने और कपड़े न धोने के लिए 'दुनिया के सबसे गंदे आदमी' के नाम से प्रसिद्ध ईरानी व्यक्ति की 94 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई. समाचार एजेंसी आईआरएनए ने ईरानी मीडिया आउटलेट्स के हवाले से बताया है कि, 2013 में उनके जीवन के बारे में 'द स्ट्रेंज लाइफ ऑफ अमौ हाजी' नाम की एक शॉर्टर फिल्म भी बनाई गई थी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हाजी सड़क किनारे मरे जानवरों को खाते थे और जानवरों के मल से भरे पाइप से धूम्रपान करते थे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमो हाजी की मृत्यु रविवार को देश के दक्षिणी प्रांत फार्स के देजगाह गांव में हुई.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
हाजी ने कभी शादी नहीं की थी और जाहिर तौर पर उनका कोई परिवार नहीं था. वे ईरान के रेगिस्तान में अकेले रहते थे. उनके पास अपना घर नहीं था, लिहाजा वह गांव के बाहर रेगिस्तान में बने गड्ढों में रहते हैं. कहा जाता है कि, अमो हाजी सालों से अपने शरीर पर एक ही कपड़ा पहने हुए थे. अगर कोई उन्हें कपड़ा देता था तो वह उसे अपने गंदे कपड़ों के ऊपर ही पहन लेते थे. इसके अलावा वह एक पुराना हेलमेट पहन लेते थे, जिससे ठंड में उनके कान भी बंद हो जाते थे.
* ""'शेरों के साथ फोटो खिंचवाते हुए उनके साथ खेलने की गलती कर बैठी महिला! VIDEO देख कांप उठेगी रूह
* ''राजस्थान की इस सोसाइटी में गेट पर चौकीदारी से लेकर साफ सफाई तक सारा काम करते हैं Robots
* "खुद ही अपना हाथ काटकर फेंकता दिखा केकड़ा, Video देख उड़ जाएंगे होश
देखें वीडियो- अभिषेक-ऐश्वर्या बच्चन बेटी आराध्या के साथ एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं