Major Rishabh Singh Sambyal: अक्सर साए के साथ की तरह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ नजर आने वाले एक आर्मी ऑफिसर सोशल मीडिया पर काफी छाए रहते हैं. कभी राष्ट्रपति को रूमाल देते हुए, कभी बारिश में उनके लिए छाता पकड़ते हुए और कभी हर कदम पर उनके साथ खड़े नजर आने वाले मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. उनकी स्मार्ट पर्सनैलिटी, अनुशासन और राष्ट्रपति के प्रति सम्मान को देखकर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई सोशल मीडिया यूजर्स तो उन्हें 'रियल लाइफ हीरो' तक कहते हैं. इतना ही नहीं, लड़कियां तो उनकी बहुत बड़ी फैन हैं और बहुत सी लड़कियों के लिए तो वो उनके पहले क्रश भी हैं.

Photo Credit: https://dpl.rashtrapatibhavan.gov.in/
कौन हैं मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल?
मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल जम्मू के एक डोगरा परिवार से आते हैं. वह भारतीय सेना की प्रतिष्ठित 4 पैरा स्पेशल फोर्सेज से जुड़े हैं. फिलहाल, वह भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के Aide-de-Camp (ADC) यानी निजी सैन्य सहायक के तौर पर तैनात हैं. ADC की जिम्मेदारी भारतीय सेना के अधिकारियों के लिए बेहद सम्मानजनक मानी जाती है. इस पद पर वही अधिकारी पहुंचते हैं जिनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और प्रोटोकॉल की गहरी समझ होती है.

Photo Credit: @presidentofindia
2021 में पहली बार आए थे सुर्खियों में
मेजर ऋषभ सिंह पहली बार साल 2021 में चर्चा में आए थे. उस समय वह जाट रेजिमेंट में कैप्टन के पद पर तैनात थे. उन्होंने गणतंत्र दिवस परेड में अपनी टुकड़ी का नेतृत्व किया था. उनकी टुकड़ी ने उस साल 'सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल ट्रॉफी' भी जीती थी. इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियोज वायरल होने लगे.
राष्ट्रपति के साथ हर समय रहते हैं मौजूद
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ मेजर ऋषभ अक्सर सार्वजनिक कार्यक्रमों और समारोहों में नजर आते हैं. कई वायरल वीडियोज में वह राष्ट्रपति को रूमाल देते, उनके लिए छाता पकड़ते और उनकी सहायता करते दिखाई देते हैं. सोशल मीडिया पर लोग उनके व्यवहार और समर्पण की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि मेजर ऋषभ राष्ट्रपति का बेटे की तरह ख्याल रखते हैं. एक यूजर ने लिखा, उनकी ईमानदारी उनके चेहरे पर साफ दिखती है. वहीं, दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, अब तो राष्ट्रपति बनने का मन कर रहा है.

Photo Credit: https://dpl.rashtrapatibhavan.gov.in/
क्या होती है ADC की जिम्मेदारी?
ADC यानी Aide-de-Camp का काम राष्ट्रपति, राज्यपाल या वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के निजी सहायक के रूप में करना होता है. इस भूमिका में अधिकारी को राष्ट्रपति के कार्यक्रमों का प्रबंधन, यात्राओं का समन्वय, सुरक्षा और प्रोटोकॉल से जुड़े नियमों का पालन सुनिश्चित करना होता है. ADC अलग-अलग विभागों और राष्ट्रपति के बीच संपर्क की अहम कड़ी भी होता है. महत्वपूर्ण समारोहों और सरकारी आयोजनों में ADC हमेशा राष्ट्रपति के साथ मौजूद रहते हैं.

Photo Credit: https://dpl.rashtrapatibhavan.gov.in/
Para Special Forces का हिस्सा हैं मेजर ऋषभ
भारतीय सेना की Para Special Forces दुनिया की सबसे कठिन सैन्य यूनिट्स में गिनी जाती है. इसमें शामिल होने के लिए बेहद कठिन ट्रेनिंग और मानसिक मजबूती की जरूरत होती है. मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने यह कठिन ट्रेनिंग पूरी की है और उनके पास Balidan Badge भी है, जिसे भारतीय सेना में बेहद सम्मानजनक माना जाता है.
यह भी पढ़ें: जिस घर में मारा गया था ओसामा, वहां से मिली ईंट की तस्वीर वायरल, CIA ने 15 साल बाद खोले कई बड़े राज
दूल्हे ने चलती कार से विदेशी टूरिस्ट्स को दिया शादी का कार्ड, वायरल Video ने लोगों को कर दिया इमोशनल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं