विज्ञापन

Video: थाईलैंड की महारानी ने पहली बार अकेले उड़ाया ग्रिपेन फाइटर जेट, जमीन पर बैठकर राजा को बोला थैंक्यू

थाईलैंड के राजा महा वजिरालोंगकोर्न ने रानी की यह उड़ान देखी और बाद में उन्हें फूल और एक ग्रिपेन ऑर्डर गोल्डन पैच देखकर सम्मानित किया. वे पहली ऐसी महारानी हैं जिन्होंने फाइटर जेट पायलट के तौर पर पूरी ट्रेनिंग ली है.

Video: थाईलैंड की महारानी ने पहली बार अकेले उड़ाया ग्रिपेन फाइटर जेट, जमीन पर बैठकर राजा को बोला थैंक्यू
थाईलैंड की महारानी ने उड़ाया लड़ाक विमान.
X@nivimutti

Viral Video: थाईलैंड की महारानी सुथिदा ने गुरुवार सुबह पहली बार अकेले लड़ाकू विमान उड़ाकर सभी को चौंका दिया. इस पल के गवाह बनने के लिए राजा महा वजिरालोंगकोर्न खुद साउथ थाईलैंड के सूरत थानी प्रांत में विंग 7 एयर बेस पर मौजूद थे. उड़ान के बाद राजा ने फूलों के गुलदस्ते के साथ ग्रिपेन ऑर्डर गोल्डन पैच देकर रानी का सम्मान किया. 

जमीन पर बैठीं, हाथ जोड़कर कहा थैंक्यू

सोने के धागे से कढ़ाई वाला एक प्रतिष्ठित पैच उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने JAS 39 ग्रिपेन फाइटर एयरक्राफ्ट उड़ाया है. इस सम्मान को पाकर रानी भावुक हो गईं और राजा के सामने जमीन पर बैठकर नमस्ते करते हुए उनका शुक्रिया करने लगीं. अब इस दौरान शूट किया गया वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

यहां देखें पूरा वीडियो:-

पहले उड़ा चुकी हैं बोइंग समेत कई विमान

बैंकॉक पोस्ट के अनुसार, महारानी को हवाई जहाज उड़ाने का पुराना एक्सपीरियंस है. उन्होंने पायलट के तौर पर अपनी पहली उड़ान 13 मई 2010 को बैंकॉक में भरी थी. उसके बाद से उन्होंने अब तक अलग-अलग विमानों में कुल 1,188.48 घंटे उड़ान भरी है. उनके एक्सीरियंस में सेसना, पिलाटस और पाइपर विमानों के साथ-साथ बोइंग 737 पैसेंजर जेट उड़ाना भी शामिल है.

खतरनाक एयरपोर्ट पर भी उतार चुकी हैं विमान

रिपोर्ट के मुताबिक, महारानी सुथिदा कई शाही दौरों पर राजा के साथ को-पायलट की ड्यूटी भी निभाती हैं. पिछले साल अप्रैल में भूटान दौरे के दौरान, दोनों ने मिलकर दुनिया के सबसे चुनौतीपूर्ण हवाई अड्डों में से एक पारो एयरपोर्ट पर शाही विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई थी. और अब इस सोलो फ्लाइट ने महारानी के लंबे एविएशन रिकॉर्ड में एक नई उपलब्धि जोड़ दी है.

यह भी पढ़ें | इंटीरियर डिजाइनर महिला ने बताया नोएडा में एक महीने रहने का खर्च, कहा- 'मैं 2BHK में रहती हूं'

यह भी पढ़ें | माइक्रोसॉफ्ट की पार्टनर फर्म के मालिक को हुआ पछतावा, बोले- '16 महीने पहले दोस्त की सलाह मान लेनी चाहिए थी'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Thailand Queen, Queen Suthida, Gripen Fighter Jet, Solo Flight, King Maha Vajiralongkorn
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com