Viral Video: दुबई में रहने वाले प्रदाप सिंह मुरुगेसन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वे अपने दोस्त से 16 महीने पहले मिली सलाह को देरी से मानने के लिए पछता रहे हैं. उन्होंने कहना है, 'मैंने उस वक्त दोस्त की सलाह को टाइम वेस्ट कहकर टाल दिया था, जो मेरी सबसे बड़ी गलती थी. अगर मैं उसकी बात मान लेता तो शायद आज जिंदगी की तस्वीर अलग होती. कई चीजें बदल जातीं और मुझे किसी पर डिपेंड नहीं रहना पड़ता.'
दोस्त ने दी थी कुछ नया करने की सलाह
प्रदाप बताते हैं, '16 महीने पहले, जब मैं दुबई में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर काम कर रहा था, तो मेरे दोस्त ने मुझे इंस्टाग्राम पर कंटेंट क्रिएटर बनने के लिए कहा. लेकिन मैंने उसकी बात पर हंसी उड़ा दी. मैंने कहा कि मैं कैमरे के सामने डांस नहीं कर सकता. और उसने कहा, कम से कम अपनी जर्नी को रिकॉर्ड तो करो. मैंने कहा कि यह समय और ऊर्जा की बर्बादी है. लेकिन आज मैं अपनी यात्रा को रिकॉर्ड कर रहा हूं. मैं खुद से कहता रहता हूं कि कभी भी बहुत देर नहीं होती. लेकिन इस बार मुझे देर से शुरू करने का पछतावा हो रहा है.'
यहां देखें पूरा वीडियो:-
30 डे चैलेंज के दौरान बताई पूरी कहानी
प्रदाप ने यह खुलासा इंस्टाग्राम पर 30 डे चैलेंज के दौरान किया है. उनके मुताबिक, 'हर कोई कहता है कि रेफरल ही सबसे अच्छी चीज है. मैंने अपना विंकवेब स्टूडियोज इन्हीं के दम पर खड़ा किया है और इसी वजह से अब मुझे लगता है कि मैं एक दायरे में फंस गया हूं. इससे निकलने और करीब 20 लाख रुपये का रेवेन्यू कमाने के लिए मैंने 30 दिन का चैलेंज शुरू किया है. मैं ऐसा इसलिए कर रहा हूं क्योंकि मैं अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलना चाहता हूं. अब तक, Vinkweb Studios का ज्यादातर बिजनेस मेरे नेटवर्क और रेफरल से ही आया है. लेकिन अब मैं सिर्फ उसी पर निर्भर नहीं रहना चाहता.'
इंस्टाग्राम पर लोगों को पसंद आया वीडियो
इंस्टाग्राम पर प्रदाप के इन वीडियोज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'इस ट्रांसफॉर्मेशन ने आपको वो आखिरी मुस्कान भी दी.'
यह भी पढ़ें | अंग्रेजों के जमाने का कागज लेकर कनाडा से भारत आया कपल, यूपी के बलिया में खौज निकालीं 155 साल पुरानी जड़ें
यह भी पढ़ें | गूगल में 10 साल पुरानी नौकरी छोड़कर 'सड़क से काम' कर रही महिला, बोलीं- 'मैं एक एंटरप्रेन्योर हूं'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं