विज्ञापन
This Article is From Apr 29, 2017

वीरेंद्र सहवाग की ट्वीट की गई इन तस्वीरों को देख फख्र से चौड़ा हो जाएगा सीना

वीरेंद्र सहवाग की ट्वीट की गई इन तस्वीरों को देख फख्र से चौड़ा हो जाएगा सीना
कानपुर की सड़कों से गुजरता शहीद कैप्टन आयुष यादव का पार्थिव शरीर.
  • सहवाग ने ट्वीट की शहीद कैप्टन आयुष यादव के अंतिम विदाई की तस्वीरें
  • तस्वीर में दिख रहा, शहीद के सम्मान में पूरा शहर कर रहा सैल्यूट
  • जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए कैप्टन आयुष
नई दिल्ली: क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने दो तस्वीरें ट्वीट की हैं. ये तस्वीरें जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा स्थित सेना के कैंप पर गुरुवार सुबह हुए आतंकी हमले में शहीद हुए कैप्टन आयुष यादव की अंतिम विदाई की हैं. तिरंगे में लिपटा शहीद आयुष यादव का पार्थिव शरीर सेना के ट्रक में कानपुर की सड़कों से गुजर रहा है. सड़क से गुजर रहे जिस किसी की भी इस पर नजर पड़ी वे रुककर शहीद आयुष को सैल्यूट करते दिखे. वीरेंद्र सहवाग ने इन तस्वीरों के जरिए दिखाने की कोशिश की है कि देशवासियों के भीतर अपने जवानों के प्रति कितना सम्मान और प्यार है. तस्वीरों को ट्वीट करते हुए सहवाग ने लिखा है, 'ये देखना कितना सुखद है, लोग अपने रियल हीरो शहीद कैप्टन आयुष को कानपुर में सैल्यूट कर रहे हैं. हमारे हीरो इससे ज्यादा के हकदार हैं.'मालूम हो कि शहीद कैप्टन आयुष यादव कानपुर के रहने वाले थे. उनके पिता अरुण कान्त यादव यूपी पुलिस में इंस्पेक्टर हैं. आयुष यादव अपने मां-पिता के इकलौते बेटे थे. उनके शहीद होने से पूरा परिवार सदमे में है. पिता अरुण कान्त ने बताया कि आयुष यादव बचपन से ही सेना में जाना चाहते थे. बुधवार को हुई बातचीत में आयुष ने पिता अरुण को श्रीनगर घुमने के लिए बुलाया था.
captain ayush yadav
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में शहीद हुए कैप्टन आयुष यादव का पार्थिव शरीर कानपुर पहुंचा.

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के पंजगाम में गुरुवार को सेना के कैंप पर हुए फिदायीन हमले में एक सैन्य अधिकारी समेत तीन सैन्यकर्मी शहीद हो गए थे, जिसमें आयुष भी शामिल थे. इस हमले में सेना ने भी दो आतंकियों को मार गिराया था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virendra Sehwag, Shaheed Captain Ayush Yadav, KANPUR, Kupwara Attack, Salute To Martyrs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com