विज्ञापन
This Article is From Oct 23, 2017

VIDEO में फिर नजर आया विराट कोहली और महेंद्र स‍िंह धोनी का ब्रोमांस

विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की केमिस्‍ट्री पर हर कोई फिदा है. इन दिनों हर कोई कोहली और धोनी के ब्रोमांस का कायल है. धोनी और कोहली का ऐसा ही एक वीड‍ियो सामने आया है

VIDEO में फिर नजर आया विराट कोहली और महेंद्र स‍िंह धोनी का ब्रोमांस
महेंद्र स‍िंह धोनी और व‍िराट कोहली
  • बीसीसीआई ने धोनी और कोहली का एक वीड‍ियो पोस्‍ट किया है
  • वीड‍ियो देखकर दोनों की केमिस्‍ट्री का अंदाजा लगाया जा सकता है
  • इस वीड‍ियो के बाद ट्विटर पर #MahiRat ट्रेंड करने लगा
नई द‍िल्‍ली: टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली और पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी की केमिस्‍ट्री पर हर कोई फिदा है. इन दिनों हर कोई कोहली और धोनी के ब्रोमांस का कायल है. पहले लोग जय-वीरू की दोस्‍ती की मिसाल देते थे और अब उनकी जगह कोहली-धोनी ने ले ली है. इन दोनों दिग्‍गज क्रिकेट ख‍िलाड़‍ियों को सेलिब्रिटी स्‍टेटस हासिल है, जिनकी दोस्‍ती ऑफ द फील्‍ड खूब परवान चढ़ती है. कोहली आए दिन धोनी की बेटी जीवा के साथ वीडियो शेयर करते रहते हैं और धोनी भी कोहली के प्रति अपने स्‍नेह को जताने से पीछे नहीं हटते. लेकिन आज हम दोनों की ऑन-फील्‍ड केमिस्‍ट्री की बात कर रहे हैं. जी हां, धोनी और कोहली का एक वीडियो सामने आया है, जिस पर सोशल मीडिया फूले नहीं समा रहा है. 

'ग्राउंड पर विराट नहीं आज भी धोनी करते हैं कप्‍तानी' 

दरअसल, भारत बनाम न्‍यूजीलैंड के एक मैच के दौरान फील्‍ड में लोगों ने कुछ इस तरह का नजारा देखा:
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli And Mahendra Singh Dhoni
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com