विज्ञापन

नाले में फंसा 14 फीट लंबा 55 किलो का अजगर, देख लोगों की फटी रह गई आंखें

हाल ही में एक 55 किलो का 'अजगर' बुरी तरह नाले में फंस गया. 14 फीट की इस दहशत को काबू करने में टीम के भी पसीने छूट गए.

नाले में फंसा 14 फीट लंबा 55 किलो का अजगर, देख लोगों की फटी रह गई आंखें
नाले में फंसा अजगर, टिमली रेंज में वन विभाग का हैरतअंगेज ऑपरेशन, 14 फीट लंबे शिकारी को पहुंचाया जंगल

14 feet Python in Uttarakhand: विकासनगर के कुल्हाल इलाके में तब हड़कंप मच गया जब एक नाले में 'विशालकाय अजगर' यानी 14 फीट लंबा बर्मीज पाइथन फंसा मिला, जिसे देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट गए...फिर क्या था, रेस्क्यू टीम ने जान हथेली पर रखकर मोर्चा संभाला. चलिए जानते हैं कैसे हुआ यह 'खौफनाक' रेस्क्यू. 

Latest and Breaking News on NDTV

विकासनगर की टिमली वन रेंज के अंतर्गत आने वाली गुर्जर बस्ती में उस वक्त खलबली मच गई, जब लोगों ने नाले के बीचों-बीच एक भारी-भरकम चीज को हिलते देखा. करीब जाकर देखा तो सबकी बोलती बंद हो गई...वहां कोई मामूली जीव नहीं, बल्कि बेहद खतरनाक एक विशालकाय अजगर फंसा हुआ था. देखते ही देखते खबर आग की तरह फैल गई और लोग अपनी छतों और दूर-दराज के ऊंचे स्थानों पर चढ़ गए.

ये भी पढ़ें:-गजब! खेत में निकला 'इंसानी हाथ', किसान को मिली 1 लाख से ज्यादा की बोली, पर बंदे ने बेचने से कर दिया इनकार

नाले में फंसा 14 फीट का बर्मीज पाइथन (14 Feet Burmese Python Stuck in Drain)

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और रेस्क्यू एक्सपर्ट आदिल मिर्जा मौके पर पहुंचे. नाले की तंग जगह और अजगर का बेहिसाब वजन रेस्क्यू में सबसे बड़ी बाधा बन रहे थे. आदिल मिर्जा और उनकी टीम ने जब इस खूंखार शिकारी को काबू में करने की कोशिश की, तो एक पल को तो एक्सपर्ट्स के भी हाथ-पांव फूल गए. यह कोई आम सांप नहीं, बल्कि 55 किलो वजन वाला एक तगड़ा बर्मीज पाइथन था, जिसकी एक फुंकार ही कलेजा कंपा देने के लिए काफी थी.

ये भी पढ़ें:-विदेशी मैम ट्रेन में भूल गई अपना कीमती गिटार, मैसूर रेलवे पुलिस ने 'देसी स्वैग' में दिखाया कमाल

सर्पमित्र आदिल मिर्जा का जोखिम भरा रेस्क्यू (Dangerous Rescue Operation by Adil Mirza)

खौफ का आलम ये था कि लोग दूर से ही दुआएं मांग रहे थे, लेकिन सर्पमित्र आदिल मिर्जा ने बड़ी ही चालाकी और हिम्मत से इस 'भारी-भरकम मुसीबत' को पूंछ और गर्दन से काबू किया. करीब घंटों चली इस 'कुश्ती' के बाद आखिरकार अजगर को सुरक्षित बाहर निकाला गया. जब इसे सीधा किया गया तो इसकी लंबाई 14 फीट निकली, जिसे देखकर मौके पर मौजूद हर शख्स दंग रह गया.

Latest and Breaking News on NDTV

वन विभाग की ग्रामीणों को सख्त चेतावनी (Forest Department Alert for Local Residents)

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह 'शेड्यूल-1' का संरक्षित जीव है. इसे किसी भी तरह का नुकसान ना पहुंचाएं. फिलहाल, इस भारी-भरकम मेहमान को घने सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है, ताकि वह अपनी दुनिया में सुकून से रह सके. विभाग ने गुर्जर बस्ती और आस-पास के इलाकों में रहने वालों से अपील की है कि वे सतर्क रहें. अगर दोबारा ऐसा कोई जीव दिखे, तो सीधे हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर के सूचना दें. 

ये भी पढ़ें:-IIT मद्रास की 'नारियलवाली अम्मा' ने जीता दिल, प्यासे हिरण और सरला अम्मा की मोहब्बत देख आंखों में आ जाएंगे आंसू

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com