विज्ञापन
This Article is From Jan 16, 2020

भूखी मछलियों को बतख ने अपनी चोंच में दबाकर खिलाए दाने, वायरल हो रहा दोस्ती का ये Video

भारतीय वन सेवा के अधिकारी प्रवीण कासवान ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है.

Also Read in
भूखी मछलियों को बतख ने अपनी चोंच में दबाकर खिलाए दाने, वायरल हो रहा दोस्ती का ये Video
मछलियों को दाना खिलाते बतख का वीडियो वायरल हो रहा है.
  • बतख ने मछलियों को चोंच में दबाकर खिलाए दाने
  • सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है
  • भारतीय वन सेवा के अधिकारी प्रवीण कासवान ने शेयर किया है वीडियो
नई दिल्ली:

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बतख तालाब की मछलियों को दानें खिला रही है.भारतीय वन सेवा के अधिकारी प्रवीण कासवान ने 32 सेकेंड का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि अनाज से भरी ट्रे तालाब के किनारे रखी हुई है. इसके बाद बतख अपनी चोंच में दाने रख कर ट्रे के पास आ रही मछलियों को दाने खिला रही है.

देखें वीडियो-

प्रवीण कासवान ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "इन्होंने मुझे दोस्ती किस कहते हैं ये बताया. इन मछलियों को एक अच्छी दोस्त मिल गई है." बता दें कि इस वीडियो को 22 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. 4 हजार से ऊपर लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

पाकिस्तान में शादियों पर बंपर ऑफर, पत्नी अगर पति की कराएं...दूसरी, तीसरी या फिर चौथी शादी, तो रिसेप्शन Free

वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "यह कितना सुंदर है." एक अन्य ने लिखा, "मछलियों और बतख के बीच की दोस्ती कितनी पवित्र है." कई लोगों ने लिखा कि इंसानों को भी मछलियों और बतख की दोस्ती से सीखना चाहिए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Duck Feeds Grains To Fish, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com