विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2020

पत्नी की हत्या कर शव को नदी में ठिकाने लगा रहा था सपा नेता, तभी पलटी नाव और डूबकर हुई मौत

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में कथित रूप से पत्नी की हत्या कर शव फेंकते समय बांध में डूबे समाजवादी पार्टी (सपा) के एक नेता का शव नौवें दिन बुधवार शाम पानी में तैरता मिला.

पत्नी की हत्या कर शव को नदी में ठिकाने लगा रहा था सपा नेता, तभी पलटी नाव और डूबकर हुई मौत
पत्नी की हत्या कर शव को नदी में ठिकाने लगा रहा था सपा नेता.

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में कथित रूप से पत्नी की हत्या कर शव फेंकते समय बांध में डूबे समाजवादी पार्टी (सपा) के एक नेता का शव नौवें दिन बुधवार शाम पानी में तैरता मिला. पुलिस ने शव बरामद कर लिया है. अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी ने गुरुवार को बताया, "सपा नेता और मछली ठेकेदार भरत दिवाकर (42) का शव बुधवार शाम बांध के पानी में उतराता हुआ मिला है. शव की शिनाख्त के बाद उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है."

IPL में नहीं बिका ये खिलाड़ी, फिर जड़ डाली ट्रिपल सेंचुरी, कहा- 'अब आएगी सुकून की नींद, क्योंकि...' देखें Video

उन्होंने बताया, "सपा नेता भरत दिवाकर 14 जनवरी की रात अपनी पत्नी नमिता उर्फ मीनू (38) की हत्या कर उसका शव नाव के सहारे बरुआ बांध में फेंक रहा था, तभी अचानक नाव पलट गई और वह पानी में डूब गया था."

MS Dhoni ने सीएम हेमंत सोरेन के सामने बजाई पत्ते से सीटी, अलग अंदाज में आए नजर, देखें Video

उन्होंने बताया, "गोताखोरों ने पानी से महिला का शव निकाल लिया था, लेकिन सपा नेता का शव नहीं मिला था." उन्होंने ने बताया कि महिला का शव फेंकने में सहयोगी रहे नाविक रामसेवक को चार दिन पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, Chitrakoot, Samajwadi Party, Bharat Diwakar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com