विज्ञापन
This Article is From Oct 22, 2019

बच्चे के पास रात को सोता दिखा 'भूत का बच्चा', मां देखकर हुई हैरान, आखिर में निकला...

अमेरिका के इलिनॉइज में एक तस्वीर वायरल हुई, जिसको देखकर लोग हैरान रह गए. मां उस वक्त वक्त डर गई, जब उसने रात को बिस्तर पर बच्चे के पास एक 'भूत के बच्चे' को सोता देखा.

Also Read in
बच्चे के पास रात को सोता दिखा 'भूत का बच्चा', मां देखकर हुई हैरान, आखिर में निकला...
बच्चे के पास रात को सोता दिखा 'भूत का बच्चा', मां ने देखा तो...

अमेरिका के इलिनॉय में एक तस्वीर वायरल हुई, जिसको देखकर लोग हैरान रह गए. मां उस वक्त वक्त डर गई, जब उसने रात को बिस्तर पर बच्चे के पास एक 'भूत के बच्चे' को सोता देखा. फॉक्स न्यूज के मुताबिक, मार्टीजा सिबुल्स सोने जा रही थीं, तभी उन्होंने सीसीटीवी के जरिए अपने बच्चे के बेडरूम को चेक किया. उन्होंने देखा कि 18 महीने के बच्चे के पास एक और बच्चा सो रहा है. तस्वीर को देख वो डर गईं और वो बहुत मुश्किल से रात को सो पाईं.

ये भी पढ़ें: दो सांपों की लड़ाई के बीच आई मधुमक्खी, हैरान कर देने वाला VIDEO हुआ वायरल

मार्टीजा ने तस्वीर शेयर करते हुए फेसबुक पर लिखा, ''पिछली रात मुझे यकीन था कि बिस्तर पर मेरे बेटे के साथ एक भूत का बच्चा सो रहा था. मैं इतना डर गई थी, कि रात को बहुत मुश्किल से सो पाई. मैं फ्लैशलाइट लेकर बच्चे के कमरे में भी पहुंची थी.''

ये भी पढ़ें: India Vs South Africa: मैच के दौरान नींद लेते नजर आए Ravi Shastri, लोग बोले- '10 करोड़ रुपये की नींद...'

याहू न्यूज को मार्टीजा ने बताया, ''मुझे लगा कि मेरी आंखें मुझ पर चालें खेल रही हैं. मैंने इसे नजरअंदाज करने की कोशिश की, लेकिन यह वास्तव में मुझे परेशान करने लगा था. मुझे कुछ हद तक भूत पर विश्वास है. लेकिन मैंने खुद को समझाने की कोशिश की कि ऐसा हो नहीं सकता.''

ये भी पढ़ें: IIT-Kharagpur के छात्र ने बनाया प्रदूषण पर लगाम लगाने वाला उपकरण, जानिए कैसे करेगा काम

शुक्रवार को उन्होंने तस्वीर पोस्ट की थी, जो काफी वायरल हुई, अब तक इस पोस्ट के करीब 3 लाख शेयर्स हो चुके हैं और 5 लाख से ज्यादा लोग रिएक्ट कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें: नदी में तैर रहा था कंगारू, पुलिसवालों ने निकाला बाहर तो फिर कूद गया पानी में... देखें VIDEO

अगले दिन सुबह जब मार्टीजा बच्चे के कमरे में पहुंची तो ये मिस्ट्री सॉल्व हो गई. भूत के बच्चे जैसी कोई चीज नहीं थी, बिस्तर पर एक स्टीकर चिपका था, जिसमें बच्चे की तस्वीर बनी थी. मार्टीजा ने बताया कि उनके पति ने गद्दे को चेंज किया था, लेकिन वो गद्दे में लगे स्टीकर को निकालना भूल गए थे. उन्होंने दूसरी तस्वीर पोस्ट की और सभी को सच्चाई बताई.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
USA, Illinois, Baby Ghost
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com