विज्ञापन
This Article is From Apr 08, 2017

क्‍या गूगल महिलाकर्मियों को कम वेतन देता है? अमेरिका के श्रम विभाग ने तो यही आरोप लगाया है

क्‍या गूगल महिलाकर्मियों को कम वेतन देता है? अमेरिका के श्रम विभाग ने तो यही आरोप लगाया है
  • समान वेतन दिवस के गूगल ने ट्वीट किया था, चलो हर दिन समान वेतन दिवस मनाएं.
  • गूगल ने रोजगार के संघीय कानूनों का उल्लंघन किया है- डीओएल
  • गूगल में महिलाओं से भेदभाव काफी अधिक है- अमेरिकी श्रम विभाग
नई दिल्‍ली: अमेरिका के श्रम विभाग (डीओएल) ने गूगल पर आरोप लगाया है कि वह पुरुष कर्मचारियों की तुलना में महिला समकक्षों को कम वेतन देकर महिला कर्मचारियों के साथ भेदभाव करता है. शनिवार को गार्जियन में प्रकाशित एक रपट के मुताबिक, मामले की जांच कर रहे डीओएल ने प्रणालीगत मुआवजा असमानता के सबूत मिलने का दावा किया है.

समान वेतन दिवस के दिन गूगल ने घोषणा की थी कि उसने महिलाओं व पुरुषों के बीच वेतन को लेकर भेदभाव को वैश्विक स्तर पर बंद कर दिया है. गूगल की इस घोषणा के कुछ दिनों बाद उसके खिलाफ आरोप सामने आया है.

इस सप्ताह की शुरुआत में गूगल ने ट्वीट किया, "चलो हर दिन समान वेतन दिवस मनाएं.. आज सभी नियोक्ता वेतन में लैंगिक भेदभाव को खत्म करने के लिए संकल्प ले सकते हैं."

डीओएल ने कहा कि सरकार ने सूचना इकट्ठा की है, जो इस बात की ओर इशारा करता है कि गूगल ने रोजगार के संघीय कानूनों का उल्लंघन किया है.

रपट के मुताबिक, डीओएल के क्षेत्रीय निदेशक जेनेट विपर ने कहा, "हमने कर्मचारियों के बीच महिलाओं के खिलाफ प्रणालीगत मुआवजा असमानताएं पाई हैं."

मामले की जांच खत्म नहीं हुई है, लेकिन डीओएल ने कहा है कि इस बिंदु पर सरकार का विश्लेषण यह संकेत देता है कि गूगल में महिलाओं से भेदभाव काफी अधिक है.

रपट के मुताबिक, गूगल के एक प्रवक्ता ने कहा, "हर दिन, हम पुरुषों तथा महिलाओं को दिए जाने वाले वेतन का व्यापक तौर पर विश्लेषण करते हैं और हमें दोनों के बीच कोई खाई नहीं मिली है. डीओएल ने हमारे खिलाफ कोई आंकड़ा पेश नहीं किया है और हमारे खिलाफ आरोप पहली बार हमने अदालत में सुना." (इनपुट IANS से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US Department Of Labor, Google, Salary, Equal Pay Men And Women
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com