विज्ञापन
This Article is From Nov 28, 2017

OMG! इस जुर्म में तीन दिन तक गधों और घोड़ों को रखा जेल में बंद

इस घटना के बारे में जिसने भी सुना उसे यकीन नहीं हुआ, लेकिन सच से ऐसा हुआ है.

OMG! इस जुर्म में तीन दिन तक गधों और घोड़ों को रखा जेल में बंद
जालौन में गधों और घोड़ों को तीन दिन तक जेल में रखा गया...
  • यूपी में गधे और घोड़ों को दी सजा
  • पेड़ पौधे चरने के जुर्म में दी सजा
  • तीन दिन बाद हुए जेल से रिहा
जालौन: दुनिया में हर रोज अजीबो-गरीब घटनाएं घटती हैं, जिन्हें आप देखते या सुनते होंगे. कई ऐसी घटनाएं भी घटती हैं, जो सोचने पर मजबूर कर देती हैं कि क्या सचमुच ऐसा हो सकता है. आपने इंसानों को जेल से छूटकर निकलते हुए जरूर देखा या सुना होगा. लेकिन आपने गधों और घोड़ों को जेल से छूटते हुए नहीं देखा होगा. ऐसी ही एक घटना उत्तर प्रदेश के जालौन में घटी है है. इस घटना के बारे में जिसने भी सुना उसे यकीन नहीं हुआ, लेकिन सच से ऐसा हुआ है. दरअसल, यहां कारागार परिसर में लगाए गए पेड़ पौधों को चरने के जुर्म में दो घोड़ों और दो गघों के गिरफ्तार कर तीन दिन तक जेल में बंद रखा गया. 

यह भी पढ़ें: देखिए कैसे सर्कस के शो के दौरान पिंजरे से निकल भागा बाघ, वीडियो हो रहा वायरल
 
जिला जेल के अधीक्षक ने कारागार परिसर में साज-सज्जा के लिये लगाये गये पेड़-पौधो को चरने को लेकर दो घोड़ों और दो गधों को तीन दिन तक जेल में बंद रखा. उनके मालिक के आने पर सोमवार शाम उन्हें छोड़ दिया गया. इस संबंध में जेल अधीक्षक तुलसी राम शर्मा ने दावा किया, ‘‘जेल के सौंदर्यीकरण के लिये कई तरह के पेड़-पौधे परिसर में लगाये गये हैं. लेकिन इन घोड़ों और गधों ने उन्हें नुकसान पहुंचाया, तो मैंने इन्हें जेल में बंद कर दिया.’’

VIDEO: कुत्ते को घुमाने को लेकर दिल्ली के सफदरजंग इलाके में चली गोली
पशुओं के मालिक कमलेश ने बताया कि उन्हें सोमवार शाम छोड़ा गया.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punished Donkeys, Donkey And Horse
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com