विज्ञापन
This Article is From Oct 18, 2019

बाघिन 'नूर' के लिए आपस में भिड़ गए 2 बाघ, हुई जबरदस्त उठापटक, देखें VIDEO

राजस्थान के रणथंभौर नेशनल पार्क से दो बाघों का आपस में लड़ते हुए एक वीडियो सामने आया है.

Also Read in
बाघिन 'नूर' के लिए आपस में भिड़ गए 2 बाघ, हुई जबरदस्त उठापटक, देखें VIDEO
आपस में भिड़ गए 2 बाघ
  • बाघिन 'नूर' के लिए आपस में भिड़ गए 2 बाघ
  • बाघों के बीच हुई जबरदस्त उठापटक
  • दोनों बाघ टी39 नंबर की बाघिन के लिए लड़ रहे थे
नई दिल्ली:

राजस्थान के रणथंभौर नेशनल पार्क से दो बाघों का आपस में लड़ते हुए एक वीडियो सामने आया है. आईएफएस अधिकारी प्रवीन कासवान के मुताबिक ये बाघ टी57 और टी58 हैं. कासवान ने बुधवार को ट्विटर पर यह वीडियो भी शेयर किया और इन दो भाइयों की लड़ाई को क्रूर और हिंसक लड़ाई बताया. रणथंबौर गाइड्स के मुताबिक टी57 बाघ का नाम सिंगस्थ है और टी58 का नाम रॉकी है. यह दोनों भाई हैं और जयसिंघपुरा क्षेत्र की बाघिन शर्मीली के बेटे हैं. वीडियो शेयर करने के बाद कासवान ने अपने फॉलोअर्स को जानकारी दी कि दोनों बाघ टी39 नंबर की बाघिन, जिसका नाम नूर है, के लिए लड़ रहे थे.

वीडियो में दिख रहा है कि दोनों बाघ लड़ रहे हैं और उनके पीछे झाड़ियों में एक बाघिन खड़ी है. लेकिन लड़ाई बढ़ने के बाद बाघिन भाग जाती है. यहां देखें वीडियो.     

एक दिन पहले शेयर किए गए वीडियो पर 24 हजार से ज्यादा व्यू हैं और सैकड़ों कमेंट हैं. कासवान ने यह भी बताया कि बाघों की इस लड़ाई में जीत T57 की हुई. उन्होंने यह भी कहा कि इस लड़ाई में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranthambore National Park, Tiger Fight, Tiger Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com