Ranthambhore Tigress Riddhi hunting turtle: सोशल मीडिया पर अक्सर वाइल्डलाइफ से जुड़े एक से बढ़कर एक वीडियो सामने आते रहते हैं, जो कभी दिल दहला देते हैं, तो कभी दिल को छू जाते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही चौंका देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप को खुद की ही आंखों पर यकीन कर पाना मु्श्किल हो जाएगा. हाल ही में राजस्थान (Rajasthan) के रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambhore Tiger Reserve) में एक बेहद रोमांचक नज़ारा देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद सफारी टूरिस्ट्स (safari tourists) को हैरान कर दिया. शनिवार शाम ज़ोन 3 में सफारी के दौरान पर्यटकों ने टाइग्रेस रिद्धि (T-124) को एक कछुए का शिकार (Tigress Riddhi hunting a turtle) करते हुए देखा. यह दुर्लभ नज़ारा कैमरे में कैद होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
कछुए ने बचने की कोशिश की, लेकिन नहीं बच पाया (tiger hunts turtle)
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणथंभौर के मशहूर ज़ोन 3 के झील क्षेत्र में सफारी के दौरान टूरिस्ट्स ने देखा कि सात साल की टाइग्रेस रिद्धि, जो मशहूर टाइग्रेस ऐरोहेड (T-82) की बेटी हैं, शिकार की तलाश में घूम रही थी. उसी दौरान उसकी नजर झील के किनारे आराम कर रहे एक कछुए पर पड़ी. कछुए ने खतरा भांपते ही तुरंत खुद को अपनी मजबूत खोल में छिपा लिया, लेकिन रिद्धि ने हार नहीं मानी. उसने पहले कछुए को सूंघा, फिर अपने पंजों से उस पर वार कर दिया. कुछ ही देर बाद रिद्धि ने अपनी ताकत का इस्तेमाल करते हुए कछुए को अपने जबड़ों में दबोच लिया और उसे पास के झाड़ियों में ले जाकर अपना शिकार बना लिया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
यहां देखें वीडियो
टूरिस्ट्स के लिए रोमांचक अनुभव, वीडियो हुआ वायरल (sherni ne kiya bache ka shikar)
इस रोमांचक नज़ारे को देखकर सफारी में मौजूद पर्यटक दंग रह गए. उन्होंने अपने मोबाइल कैमरों में इस दुर्लभ शिकार के दृश्य को कैद किया, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और इसे लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
पहले भी कर चुकी है बड़े शिकार (rare wildlife moments)
टाइग्रेस रिद्धि रणथंभौर के ज़ोन 3 और 4 में अक्सर दिखाई देती है, खासकर झील क्षेत्र में. वह सिर्फ छोटे शिकार ही नहीं, बल्कि मगरमच्छ और जंगली सूअरों का भी शिकार कर चुकी है. रणथंभौर के जंगलों में उसकी मौजूदगी हमेशा ही टूरिस्ट्स के लिए आकर्षण का केंद्र रही है.
रणथंभौर: वन्यजीव प्रेमियों के लिए जन्नत (Safari Experience)
रणथंभौर टाइगर रिजर्व भारत के सबसे प्रसिद्ध टाइगर सफारी डेस्टिनेशन्स में से एक है. यहां पर पर्यटक जंगली जानवरों को उनके प्राकृतिक आवास में देखने का आनंद लेते हैं. खासकर टाइगर्स की गतिविधियों को देखने के लिए हर साल हजारों टूरिस्ट यहां आते हैं. इस रोमांचक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे रणथंभौर टाइगर रिजर्व एक बार फिर चर्चा में आ गया है. यदि आप भी वन्यजीव प्रेमी हैं, तो रणथंभौर की सफारी का अनुभव लेना न भूलें.
ये भी पढ़ें:- उल्टी दिशा में बहती है भारत की ये इकलौती नदी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं