विज्ञापन
This Article is From Jan 09, 2016

सोने की चेन निकलवाने के लिए चोर को खिलाए 48 केले!

Also Read in
सोने की चेन निकलवाने के लिए चोर को खिलाए 48 केले!
प्रतीकात्मक चित्र
मुंबई: मुंबई में पुलिस ने एक झपटमार से सोने की चेन निकलवाने के लिए जबरदस्ती चार दर्जन केले खिलाए। शनिवार को एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पंत नगर पुलिस स्टेशन के जांच अधिकारी कैलाश तिरमारे ने बताया कि यह घटना पूर्वी उपनगर घाटकोपर पूर्व के एक मछली बाजार में बुधवार की रात हुई। आरोपी गोपी आर. घावारे ने एक महिला से 25 ग्राम सोने की चेन छीन ली और भागने लगा। महिला के शोर मचाने पर स्थानीय निवासियों ने चोर को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने लगे। चोर ने इस दौरान चेन को निगल लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस इस आरोपी को पकड़कर इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गई। वहां गुरुवार की सुबह एक्सरे रिपोर्ट से पता चला कि उसके पेट में कोई धातु है जो चेन हो सकती है। इसके बाद पुलिस ने उसका फिर एक्सरे करवाकर चेन होने की पुष्टि की।

आरोपी की उम्र 25 साल बताई गई है और यह भी कहा गया है कि उसने पहली बार अपराध किया है। हालांकि पीड़ित महिला ने अभी तक चोर के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।

पुलिस ने आरोपी के पेट से चेन निकलवाने के लिए गुरुवार की रात उसे चार दर्जन केले खिलाए। शुक्रवार की सुबह जब वह टॉयलेट गया तो उसके साथ चार सिपाही भेजे गए। सिपाहियों ने उसकी टॉयलेट करते हुए वीडियो भी बनाई ताकि उसे सबूत के रूप में अदालत में पेश किया जा सके। उसके मल से चेन बरामद कर लिया गया है।

यह पहली बार नहीं है कि जब मुंबई पुलिस ने चोरों द्वारा निकली गई चीजों को निकलवाने के लिए केले खिलाने का प्रयोग किया है। पिछले साल अप्रैल में अनिल यादव नाम के एक चोर ने भी लगभग 60,000 रुपये कीमत की एक चेन निगल ली थी।

पुलिस ने उससे भी चेन निकलवाने के लिए केले खिलाए थे, लेकिन उसके फूड पाइप में पेंडेट फंस जाने के कारण चेन निकल नहीं रही थी। आखिरकार तीन दिनों तक उसे विशेष आहार खिलाया गया। इसके बाद चौथे दिन उसके मल से चेन बरामद किया गया। लेकिन उसके पेट से टॉयलट के साथ निकले चेन को महिला ने वापस लेने से इनकार कर दिया था। लेकिन फिर वह इस चेन को एक पॉलीथीन बैग में लेकर ज्वेलर्स के पास गई और वहां से इसे बदल कर दूसरा चेन खरीदा। वहीं, पिछले साल जुलाई में एक चोर के पेट से इसी तरीके से मंगलसूत्र निकलवाया गया। इसके लिए दो दर्जन केले के साथ दूध और दूसरी दवाइयां खिलाई गई थी।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
झपटमार, सोने की चेन, चोर, मुंबई, Chain Snatcher, Gold Chain, Mumbai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com