ऑटो एक्सपो में कई गाड़ियों के बारे में जानने को मिला. इसी क्रम में एक ऐसा स्कूटर भी दिखा, जो ज़रा हटके है. इस स्कूटर की खासियत ये है कि इसमें स्टैंड नहीं है. इतना ही नहीं, धीमी रफ्तार में भी यह स्कूटर बिल्कुल नहीं गिरेगा. बहुत सारी इलेक्ट्रिक गाड़ियों के बीच इस बार के ऑटो एक्सपो में एक ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर भी है, जो सबका ध्यान खींच रहा है. मुंबई बेस्ट स्टार्टअप लाइगर मोबिलिटी ने इस स्कूटर को तैयार किया है और इसकी ख़ास बात ये है की ये बिना स्टैंड के खड़ा हो सकता है, ये एक सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर है.
देखें रिपोर्ट
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
मुबंई की इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनी लाइगर मोबिलिटी (Liger Mobility) ने देश के पहले सेल्फ बैलेंस फीचर से लैस ई-स्कूटर से पर्दा उठाया है. अमूमन ये होता था कि दो पहिया वाहन चलाते समय बैलेंस का बहुत ध्यान रखा जाता था. धीमा होने पर एक पैर रखना अनिवार्य हो जाता है. मगर वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे ये स्कूटर खुद से खड़ा है. बिना किसी सहारे ये आगे पीछे हो रहा है. इस स्कूटर की कई और खासियतें हैं,
- ये पूरी तरह से इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा.
- इसके डिस्प्ले खास होंगे
- स्कूटर में जीपीएस मौजूद रहेगा
- ड्राइवर अपने अनुसार स्कूटर को कंट्रोल कर सकता है
सेल्फ-बैलेंसिंग के बारे में कंपनी ने बताया कि इस खास फीचर की बदौलत ई-स्कूटर छीमी रफ्तार में या रुक जाने पर खुद-ब-खुद बैलेंस बनाए रखने में सक्षम होगा. आमतौर टू-व्हीलर बैलेंस धीमी रफ्तार के मुकाबले तेज रफ्तार में आसानी से बनाया जा सकता है. लाइगर कंपनी का ये स्कूटर चर्चा में है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं