विज्ञापन

घर से ऑफिस आने-जाने में 78,000 रुपये महीना कमा रहा TCS कर्मचारी, पड़ोसी ने दावा करते हुए खोला राज

अंकित पांडेय नाम के शख्स ने इस जानकारी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है. उनकी ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है और लोग इस पर कमेंट के जरिए अपनी-अपनी राय भी दे रहे हैं.

घर से ऑफिस आने-जाने में 78,000 रुपये महीना कमा रहा TCS कर्मचारी, पड़ोसी ने दावा करते हुए खोला राज
अंकित की इस पोस्ट पर व्यूज तेजी से बढ़ रहे हैं. (सांकेतिक तस्वीर).
X@iamankitpande

Viral Post: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में पूरे महीने काम करके जितनी सैलरी मिलती है, उससे ज्यादा पैसे एक कर्मचारी घर से ऑफिस आने-जाने में कमा ले रहा है. अंकित पांडेय नाम के शख्स ने अपनी एक्स पर यह दावा करते हुए बताया कि टीसीएस में काम करने वाला यह एम्प्लॉई उन्हीं की बिल्डिंग में रहता है. उसका ऑफिस 30 किलोमीटर दूर है. बिना किसी स्टार्टअप या किसी बड़े बिजनेस आइडिया के, वो अपने समय और एक एसेट का स्मार्ट इस्तेमाल करके ये रकम कमाने में कामयाब रहा है.

रोजाना 3 हजार रुपये का नेट प्रॉफिट

अंकित ने बताया, 'मेरे पड़ोसी पहले अपने प्राइवेट कार से ऑफिस आना-जाना करते थे. लेकिन एक दिन उन्होंने उसका यूज बंद कर दिया और एक नई कमर्शियल डिजायर खरीद ली. उन्होंने उसे उबर और रैपिडो से जोड़ दिया. उस दिन के बाद से वो सुबह 5 बजे घर से निकलते हैं. रास्ते में सवारियों को बिठाते हैं. अपने TCS ऑफिस जाते हैं और फिर वापस आ जाते हैं. कुल मिलाकर वो अपनी नौकरी के अलावा 5 घंटे ड्राइव करते हैं. उनका दावा है कि हर दिन उन्हें 3,000 रुपये का शुद्ध मुनाफा होता है.'

यहां पढ़ें पूरी पोस्ट:-

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए रिएक्शन्स

एक्स पर इस पोस्ट को पढ़ने के बाद लोग अलग-अलग रिएक्शन्स दे रहे हैं. कुछ यूजर्स लॉजिक के साथ समझा रहे हैं कि ये दावा गलत है, जबकि कुछ लोग उस एम्प्लॉई वर्क लाइफ बैलेंस को लेकर चिंता जता रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा, 'अगर कोई 60 किमी गाड़ी चलाता है, तो उसे प्रति किमी 15 रुपये मिलते हैं. इसमें से ईंधन और रखरखाव का खर्च घटा दें तो प्रति किमी 8 रुपये बचते हैं. यानी 60 किमी × 8 रुपये = 480 रुपये रोजाना, और 25 दिनों के हिसाब से महीने का 12,000 रुपये. 3,000 रुपये कमाने के लिए उसे कम से कम 18 घंटे गाड़ी चलानी होगी या 300 किमी का सफर तय करना होगा. ऐसे में वह अपना रेगुलर काम कब करेगा? गलत दावा ना करें.'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'सोच तो अच्छी है, लेकिन असली सवाल यह है कि क्या ₹78,000 के लिए अपना समय, ईंधन, रखरखाव और नींद खराब करना सही है?'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'आम ड्राइवर अगर 12 घंटे भी काम करें, तो भी वे उतनी कमाई नहीं कर सकते जितनी आपने बताई है. मुझे नहीं लगता कि आपकी बताई गई बात सच है. यह बस एक मनगढ़ंत कहानी है.'

चौथे यूजर ने लिखा, 'रोजमर्रा के सफर को अतिरिक्त कमाई के जरिया में बदलने का एक स्मार्ट तरीका, खासकर तब जब आपकी कार वैसे भी खाली खड़ी रहती हो. ये अच्छा है.'

(अस्वीकरण: यह कहानी एक्स पर वायरल हुई एक पोस्ट और उसके बाद मिली सार्वजनिक प्रतिक्रियाओं पर आधारित है. एनडीटीवी ने पोस्ट में उल्लिखित व्यक्तियों द्वारा किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है.)

यह भी पढ़ें | दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से हर ट्रिप पर टोल टैक्स के 145 रुपये कैसे बचा रहा ये शख्स? जानिए अनोखा जुगाड़

यह भी पढ़ें | शाहरुख-काजोल के गाने पर झूमी जॉर्जिया की लड़की, किलर एक्सप्रेशंस देख आप भी कह उठेंगे 'वाह'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
TCS Employee, Daily Office Commute, Side Hustle, Swift DZire, Uber
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com