विज्ञापन

प्रशांत महासागर में हलचल, क्या भारत की थाली से गायब होगी दाल-रोटी?

कहा जा रहा है कि जो ये सूरज आजकल आग उगल रहे हैं, ये तो बस ट्रेलर है. असली पिक्चर तो अभी बाकी है. प्रशांत महासागर की गहराइयों में एक ऐसी 'आफत' जन्म ले रही है, जिसे वैज्ञानिक 'सुपर अल नीनो' कह रहे हैं. अगर ये 'दैत्य' जाग गया, तो न सिर्फ मानसून की लुटिया डूबेगी, बल्कि आपकी थाली की रोटी और बैंक का बैलेंस भी खतरे में पड़ जाएगा. क्या है ये पूरा माजरा?

प्रशांत महासागर में हलचल, क्या भारत की थाली से गायब होगी दाल-रोटी?
सुपर अल नीनो की आहट, क्या सूखे की चपेट में होगा मानसून? बढ़ती गर्मी और महंगाई ने बढ़ाई देश की टेंशन!
Pexels

Super El Nino 2026: भारत में पड़ रही बेहिसाब गर्मी (Heatwave) महज इत्तेफाक नहीं है. ये तो उस खतरे की पहली दस्तक है, जो सात समंदर पार से आ रहा है. यूरोप की मौसम एजेंसी ECMWF और हमारे अपने IMD ने खतरे की घंटी बजा दी है. साल 2026 के लिए मानसून की जो तस्वीर सामने आ रही है, वो काफी धुंधली है. अगर मानसून औसत से कम रहा, तो खरीफ की फसलों-चावल, दाल और गन्ने पर भारी गाज गिरेगी.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: pexels

खेती-किसानी पर संकट के बादल (Crisis Over Agriculture and Monsoon)

जब फसलें कम होंगी, तो जाहिर है कीमतें आसमान छुएंगी. RBI ने भी साफ कह दिया है कि अल नीनो का सीधा असर महंगाई पर पड़ेगा. मतलब ये कि अगर खाने-पीने की चीजें महंगी हुईं, तो आपकी EMI भी कम नहीं होने वाली. ब्याज दरों में कटौती का ख्वाब फिलहाल भूल ही जाइए. ये एक ऐसा चक्र है, जिसमें आम आदमी का पिसना तय लग रहा है.

ये भी पढ़ें:-VIDEO: जब सड़क पर बारात के साथ चलने लगा 'चलता फिरता' एयर कूलर, जुगाड़ देख हक्के-बक्के रह गए लोग

गांव की मंदी और शहर की बेबसी (Rural Distress and Global Supply Chain)

भारत की तरक्की का रास्ता गांवों से होकर गुजरता है. हमारे ज्यादातर किसान आज भी मानसून के रहम-ओ-करम पर हैं. अगर बारिश ने दगा दिया, तो ग्रामीण इलाकों की कमाई बिल्कुल ठप हो जाएगी. इसका सीधा असर ऑटोमोबाइल से लेकर साबुन-तेल बेचने वाली कंपनियों तक पर पड़ेगा और ऊपर से 'होर्मुज जलडमरूमध्य' (Strait of Hormuz) का तनाव. कच्चा तेल और खाद की सप्लाई पहले ही डांवाडोल है. ये सब मिलकर एक ऐसी खिचड़ी पका रहे हैं, जो आम आदमी के लिए हजम करना मुश्किल होगा.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com