विज्ञापन

Viral Video Train: ट्रेन हनीमून कांड में TTE सस्पेंड, अब AC कोच सजाने वाले डेकोरेटर पर हुई एफआईआर

Nandigram Express Decoration: ट्रेन के फर्स्ट AC कोच को हनीमून सुइट बनाने के मामले में रेलवे ने बड़ा एक्शन लिया है. ड्यूटी पर तैनात TTE को ससपेंड करते हुए डेकोरेटर पर भी FIR दर्ज की गई है.

Viral Video Train: ट्रेन हनीमून कांड में TTE सस्पेंड, अब AC कोच सजाने वाले डेकोरेटर पर हुई एफआईआर
ट्रेन में 'हनीमून सुइट': TTE सस्पेंड, सजाने वाले पर FIR.
NDTV Reporter

Train Honeymoon Coach: ट्रेन के फर्स्ट AC कोच को 'हनीमून सुइट' की तरह सजाने के वायरल वीडियो मामले में भारतीय रेलवे ने कड़ा एक्शन लिया है. बिना परमिशन ट्रेन में घुसकर केबिन सजाने वाले डेकोरेटर पर केस दर्ज किया गया है. इससे पहले ड्यूटी में भारी लापरवाही बरतने के आरोप में वहां तैनात TTE को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया है. साउथ सेंट्रल रेलवे ने बुधवार रात करीब 9 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट करते हुए यह जानकारी साझा की है.

किस ट्रेन में की थी सजावट और कब?

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना 6 जुलाई 2026 की है. नंदीग्राम एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 11002) में सफर कर रहे एक कपल ने अपना 1st AC कूपे सजाने के लिए ऑनलाइन एक डेकोरेटर बुक किया था. यह डेकोरेटर जालना स्टेशन पर बिना टिकट और बिना किसी इजाजत के ट्रेन में चढ़ गया था. डेकोरेशन के बाद उसने एक वीडियो भी बनाया था जो बाद भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे ने कड़ा एक्शन लिया.

TTE और डेकोरेटर पर लगे ये आरोप

कोच में अनाधिकृत व्यक्ति की एंट्री को बड़ी चूक मानते हुए ड्यूटी पर तैनात मुख्य टिकट निरीक्षक (TTE) को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया है. साथ ही मामले की डिपार्टमेंटल इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं. इसके साथ ही बिना टिकट सफर करने, ट्रेन में बिना परमिशन घुसने और रेलवे एक्ट के नियमों को तोड़ने के जुर्म में डेकोरेटर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

वीडियो में क्या नजर आ रहा था?

30 सेकेंड के इस वीडियो में एक फर्स्ट एसी कोच का कैबिन नजर आ रहा है, जिसका दरवाजा खुला है और वहां पर्दे की तरह हार्ट शेप वाली गुलाबी झालर लगी है. अंदर का नजारा भी किसी रोमांटिक सुइट से कम नहीं था. कैबिन के फर्श पर गुलाब की पंखुड़ियां बिछी हैं और छत पर लाल-सफेद गुब्बारे चिपके हुए हैं. सीट पर सफेद चादर बिछाकर गुलाब की पंखुड़ियों से एक बड़ा सा 'दिल' बनाया गया है.

इतना ही नहीं, ऊपर वाली सीट पर बड़े-बड़े अक्षरों में 'I Love you' लिखा गया है और वहां तक जाने वाली सीढ़ियों को पंखुड़ियों और आर्टिफिशियल दीयों से सजाया गया है. दीवारों पर फूलों की लड़ियां और गुलाब चिपकाए गए हैं. डस्टबिन पर भी एक खूबसूरत गुलदस्ता रखा है. पूरे कैबिन को पीली एलईडी झालर से सजाया गया है, और बैकग्राउंड में सलमान खान का मशहूर गाना 'जग घुमेया थारे जैसा ना कोई...' बज रहा है.

सोशल मीडिया पर छिड़ी थी बहस

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई थी. लोग रेल मंत्री और PMO को टैग करके पूछ रहे थे कि क्या ट्रेन में ऐसा करने की छूट है? शुरुआत में कुछ रेलवे अधिकारियों ने कहा था कि क्योंकि कूपे बुक था, इसलिए संपत्ति को नुकसान पहुंचाए बिना ऐसा किया गया होगा. लेकिन अब साउथ सेंट्रल रेलवे ने साफ कर दिया है कि बाहरी व्यक्ति का ट्रेन में घुसकर डेकोरेशन करना पूरी तरह से नियमों के खिलाफ है.

ये भी पढ़ें:- ट्रेन के First AC कोच को बना दिया 'हनीमून सुइट'! गुलाब, गुब्बारे और I Love You... वीडियो देख रेलवे ने दिया जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Honeymoon, Train Viral Clip India, South Central Railway, 1st AC Coach
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com