China city infrastructure viral video: चीन का नाम आते ही अक्सर शंघाई और बीजिंग जैसे ग्लोबल मेट्रोपोलिस की इमेज दिमाग में उभर आती है, लेकिन हाल ही में एक भारतीय यूट्यूबर ने सोशल मीडिया पर चीन के कुनमिंग शहर का टूर दिखाया है. वहां की साफ-सुथरी सड़कों, मल्टी स्टोरी बिल्डिंग और रात के समय जगमगाती लाइटिंग को देखकर ब्लॉगर पूरी तरह हैरान रह गया. वीडियो में चीन के कुनमिंग शहर का मार्डन इंफ्रास्ट्रक्चर और चकाचौंध देखकर अब हर कोई हैरान है.
ये भी पढ़ें:-आसमान छोड़ सड़क पर फर्राटे मारते नजर आया हवाई जहाज! इस उड़नखटोला को देख हिला लोगों का दिमा
छोटे शहर की चकाचौंध ने खींचा सबका ध्यान (Kunming China development)
वायरल हो रहे इस इंस्टाग्राम वीडियो में रात के समय शहर की खूबसूरती को दिखाते हुए ब्लॉगर ने बताया कि, 'कुनमिंग को चीन में बहुत एडवांस्ड नहीं माना जाता. इसके बावजूद वहां का ट्रैफिक मैनेजमेंट, ओवरब्रिज और इमारतों की सजावट किसी वेस्टर्न कंट्रीज जैसी नजर आती है. सड़कों की सफाई और रूल्स देखकर कोई भी आसानी से इस शहर से खुश हो सकता है.'
सोशल मीडिया पर मुंबई से तुलना से छिड़ी बहस (Online Debate Over Urban Development Standards)
यूट्यूबर ने कुनमिंग शहर की तुलना भारत की फाइनेंशियल कैपिटल मुंबई से करते हुए कहा कि, 'चीन का ये सिंपल सा शहर भी काफी ऑर्गनाइज्ड है. इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर भारतीय और चीनी शहरों के विकास को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है. जहां कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इस इंफ्रास्ट्रक्चर की तारीफ कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ कुछ लोग इसे 'केवल बाहरी चमक-दमक बता रहे हैं.'
ये भी पढ़ें:-हजारों साल पुराना लकड़ी का ये बाजार देख हक्के-बक्के रह गए लोग, खूबसूरती बना देगी दीवाना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं