Indian auto in Afghanistan: अक्सर जब विदेशों में भारतीय चीजें दिखती हैं, तो दिल खुशी और गर्व से भर जाता है. कुछ ऐसा ही नजारा अफगानिस्तान की सड़कों पर भी देखने को मिला, जहां भारतीय ऑटो रिक्शा का एकतरफा जलवा कायम है. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में सड़कों पर लगातार पीले और काले रंग के ऑटो फर्राटे मारते हुए दौड़ते दिख रहे हैं.
ये भी पढ़ें:-चीन में इसे कहते हैं 'छोटा शहर', तो फिर तरक्की किसे कहते हैं? नजारा देख चकराया भारतीय ब्लॉगर का दिमाग
अफगानिस्तान की सड़कों पर दिखा हिंदुस्तानी दबदबा (Indian vehicles in Afghanistan)
इस वीडियो को बनाने वाले शख्स ने जब सड़क पर गाड़ियों को ध्यान से देखा, तो उसे हर तरफ सिर्फ ऑटो रिक्शा ही नजर आए. वीडियो में शख्स बड़ी खुशी से पास से गुजर रहे ऑटो ड्राइवर से बात करता है और पूछता है कि, 'क्या ये भारत का बना हुआ है?' अफगान ड्राइवर भी मुस्कुराते हुए इस बात पर हामि भर देता है.
इंटरनेट पर वायरल हुआ अफगान ड्राइवर का रिएक्शन (Afghani Drivers Love for Indian Vehicles)
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'explorewithkrishna94' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है, 'भारतीय होने पर गर्व है.' वीडियो देख चुके यूजर्स भर-भर कर कमेंट सेक्शन में प्यार लुटा रहे हैं.
ये भी पढ़ें:-रोबर्स केव में सिर पर स्पीकर रख जमकर नाचे टूरिस्ट, बजने लगा हरियाणवी गाना तो भड़क उठे लोग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं