विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2023

'काला चश्मा' पर ताइवानी ग्रुप ने लगाए जबरदस्त ठुमके, इंटरनेट पर VIDEO ने उड़ा दिया गर्दा

Taiwanese Group Danced Video: 'काला चश्मा' गाने का ट्रेंड है कि, खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. हाल ही में इसी गाने पर एक ताइवानी ग्रुप का जबरदस्त डांस वीडियो सामने आया है, जो अपने डांस मूव्स से लोगों को अपना दीवाना बना रहा है. इस वीडियो को अब तक 4 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं.

'काला चश्मा' पर ताइवानी ग्रुप ने लगाए जबरदस्त ठुमके, इंटरनेट पर VIDEO ने उड़ा दिया गर्दा

Shadi Ka Dance Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा का फेमस सॉन्ग 'काला चश्मा' भले ही कई साल पहले रिलीज हुआ था, मगर इसका पॉपुलैरिटी कम होने का नाम नहीं ले रही है. इस सॉन्ग पर आये दिन एक से बढ़कर डांस मूव्स वीडियोज और रील देखने को मिलते रहते हैं, जिन पर से नजर हटाना मुश्किल है. हाल ही में इसी गाने पर एक ताइवानी ग्रुप का जबरदस्त डांस वीडियो सामने आया है, जो अपने डांस मूव्स से लोगों को अपना दीवाना बना रहा है. सोशल मीडिया पर इनकी धमाकेदार परफॉर्मेंस को लोग काफी पसंद कर रहे हैं.

'काला चश्मा' गाने का ट्रेंड है कि, खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से लेकर आम लोगों तक ने इस शानदार गाने पर जमकर रील्स बना रहे हैं. कुछ समय पहले यह ट्रेंड नॉर्वेजियन डांस ग्रुप ने शुरू किया था, जिन्होंने क्विक स्टाइल में अपने गजब के डांस से एक शादी में बवाल ही मचा दिया था. हाल ही में एक बार फिर ताइवान के एक डांस ग्रुप द्वारा एक शादी में की गई कोरियोग्राफी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे लोग खूब देख और पसंद कर रहे हैं. 

यहां देखें वीडियो

वीडियो में एक ताइवानी ग्रुप को फिल्म 'बार बार देखो' के 'काला चश्मा' गाने पर जमकर थिरकते देखा जा सकता है. वीडियो की शुरुआत में जैसे ही लड़कों का एक ग्रुप शादी के हॉल में एंट्री लेता है, तभी अपने अंदाज में थिरकना शुरू कर देता है. इस बीच लड़कों के बीच में से नीले रंग के गाउन में एक महिला हॉल एंट्री लेती है और उनके साथ डांस करना शुरू कर देती है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, आसपास बैठे लोग उनके डांस को पसंद करते हुए ताली बजाकर उनका हौसला बढ़ा रहे हैं. वीडियो में एनर्जी से भरपूर उनकी डांस परफॉर्मेंस वाकई शानदार है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ulzzang.mr नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक दो मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 4 लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं. वीडियो देख चुके यूजर्स इस पर कमाल के रिएक्शन देते हुए अपना प्यार लुटा रहे हैं. कुछ यूजर ने उनके परफॉर्मेंस को 'अद्भुत' बताया. वहीं कुछ ने कहा कि, 'आजकल शादियां बॉलीवुड संगीत के बिना अधूरी हैं.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taiwanese Group Dance On Kala Chashma, Amazing Dance Video, Kala Chashma Song, Dance, NDTV Hindi, NDTV Zara Hatke Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com