विज्ञापन

दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे मीका सिंह, शराब पीकर गाने के आरोप पर बोले- 30 साल से सुपरस्टार हैं, कभी देखा है

उत्तराखंड के कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी पर शराब के नशे में परफॉर्म करने का आरोप लगाए जाने के बाद भाई मीका सिंह उनके बचाव में उतरे हैं. मीका ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लोगों से पहले फैक्ट को जांच करने की अपील की है.

दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे मीका सिंह, शराब पीकर गाने के आरोप पर बोले- 30 साल से सुपरस्टार हैं, कभी देखा है
दलेर मेंहदी के बचाव में भाई मीका सिंह ने शेयर किया वीडियो
Instagram
नई दिल्ली:

नवरात्रि के दौरान उत्तराखंड के टिहरी में आयोजित कुंजापुरी मेले में शराब के नशे में परफॉर्म करने को लेकर राज्य के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मशहूर पंजाबी गायक दलेर मेहंदी को टोका. उनका कहना था कि दलेर मेंहदी शराब का नशे में होते हुए गाना गा रहे हैं. उनियाल ने दलेर मेहंदी को इस मौके की धार्मिक पवित्रता की याद दिलाई और मर्यादा न रखने पर अपनी निराशा जताई. बता दें कि अब इस मामले में दलेर मेंहदी के भाई मीका सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए, अपने भाई का पक्ष रखा है. 

मीका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बोला कि कल ही मैने अपने बड़े भाई की न्यूज देखी है, कि आप लोगों ने फैला दिया है कि दलेर मेंहदी शराब पीकर गाना गा रहा है...उनसे गाना गाया नहीं जा रहा. उन्होंने कहा कि वो पीछले 30 साल से सुपरस्टार रहे हैं, कभी आपने उनके हाथ में शराब का गिलास देखा है. कभी उनकी पार्टियों में शराबें चली हों देखा है? इस तरह से मीका सिंह ने अपने भाई का पक्ष रखा. 

इसके साथ ही उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, दशहरा की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं!

मीडिया से जुड़े हमारे सभी दोस्तों से एक खास अनुरोध है: कृपया कोई भी खबर प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की अच्छी तरह जांच कर लें. अगर कोई बिना सबूत के किसी पर आरोप लगाता है, तो कृपया उस पर आंख मूंदकर विश्वास न करें और सच्चाई की जांच किए बिना खबर को आगे न बढ़ाएं. स्टेज पर दलेर मेहंदी के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, वह निराशाजनक था. एक सम्मानित मंत्री मंच पर आए और उन्होंने दलेर मेहंदी पर शराब पीने का आरोप लगाया. लेकिन ऐसे आरोपों को प्रकाशित करने से पहले क्या तथ्यों की जांच नहीं होनी चाहिए? क्या कलाकार को अपना पक्ष रखने का मौका नहीं दिया जाना चाहिए?

क्या कोई कोल्डप्ले जैसे किसी इंटरनेशनल बैंड के साथ इस तरह का व्यवहार करने की हिम्मत करता? मैं अपने भाई दलेर मेहंदी को जानता हूं और वह शराब नहीं पीते. पिछले दो साल से उनकी तबीयत ठीक नहीं है और वह अभी भी रिकवर कर रहे हैं. इसके बावजूद वह अपने बैंड के साथ लगातार परफॉर्म कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें | सिद्धू मूसे वाला की हत्या के पीछे निश्चित ही बहुत बड़ी साजिश : दलेर मेहंदी

आजकल कई कलाकार परफॉर्मेंस के दौरान बैकिंग ट्रैक का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उनसे इस तरह सवाल नहीं किए जाते. दलेर मेहंदी भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं और शायद इसी वजह से उन्हें आसानी से निशाना बना लिया जाता है. मैं मीडिया से जुड़े अपने सभी दोस्तों से अनुरोध करता हूं कि वे जिम्मेदारी और निष्पक्षता से काम करें. एक हेडलाइन किसी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए कोई भी खबर प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच जरूर करें.
हमारे कलाकारों का सम्मान करें. खबर देने से पहले फैक्ट की जांच करें और सच्चाई के साथ खड़े रहें.

क्या है पूरा मामला

मंत्री ने दलेर मेंहदी से कहा, "हमने आपको इतने पैसे देकर बुलाया है. इसलिए बुलाया था ताकि हमारे लोग मनोरंजन कर सकें. आप हमें बेवकूफ बना रहे हैं. यह गलत बात है. आप एक बड़ा नाम हैं, इसलिए आपको बुलाया गया था." हालात को संभालने की कोशिश करते हुए दलेर मेहंदी ने कहा, "सर, मैं आपसे हाथ जोड़कर विनती करता हूं. कृपया स्टेज से चले जाइए." कैबिनेट मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि यह नवरात्रि का उत्सव है और इसे वह सम्मान मिलना चाहिए जिसका यह हकदार है. इस पूरे हंगामे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Daler Mehandi, Mika Singh, Ndtv Hindi, Hindi News, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com