सोशल मीडिया यादों का एक ऐसा खजाना है, जिसके पिटारे से जब पुरानी तस्वीरें बाहर आती हैं, तो एक्साइटमेंट के साथ-साथ थोड़ी एक्सरसाइज भी हो जाती है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि आए दिन इंटरनेट पर फिल्मी सितारों की बचपन की तस्वीरें वायरल होती रहती है. इनमें से फैंस कुछ को तो पहचान लेते हैं, लेकिन दिमाग के घोड़े दौड़ाने के बावजूद कुछ अपने फेवरेट स्टार को पहचानने में गलती कर बैठते हैं. इन दिनों भी एक चहेते सितारे को पहचानने में लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. इंटरनेट पर इस बच्चे की तस्वीर आग की तरह वायरल हो रही है, जिसे देख कर कोई इसे अमिताभ बच्चन समझ रहा है, तो कोई शाहरुख खान बता रहा है, पर चश्मा लगाए बच्चों की बंदूक से खेल रहा ये नटखट बच्चा है कौन चलिए आपको बताते हैं.
यहां देखें पोस्ट
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
'मैं हूं डॉन'
'डॉन का इंतजार तो 11 मुल्कों की पुलिस कर रही है' इस डायलॉग को सुनकर आपके दिमाग की बत्ती यकीनन थोड़ी तो जली होगी, लेकिन फिर जहन में आया होगा अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान का नाम. लेकिन आपको बता दें कि तस्वीर में नजर आ रहा है यह नटखट बच्चा तीसरा 'डॉन' है. जी हां आपने बिल्कुल ठीक पहचाना या और कोई नहीं बल्कि आपके फेवरेट स्टार रणवीर सिंह हैं, जो जल्द ही 'डॉन 3' में नजर आने वाले हैं. खुद रणवीर सिंह ने अपने इंस्टा अकाउंट से अपनी बचपन की तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स भी कंफ्यूज हो गए हैं. कोई इस बच्चे को अमिताभ बच्चन समझ बैठे, तो किसी ने इसे बॉलीवुड का किंग खान बता दिया, पर ये दोनों सुपरस्टार की विरासत को आगे ले जाने वाला एक्टर है. व्हाइट कलर की प्रिंटेड टी शर्ट और ब्लू कलर के हाफ पैंट में नजर आ रहा यह शरारती बच्चा इन दिनों अपनी एक्टिंग और टैलेंट से बॉलीवुड इंडस्ट्री में राज कर रहा है.
बिग बी और किंग खान के लिए लिखी दिल की बात
हाल ही में 'डॉन 3' का टीजर रिलीज हुआ है, जिसके बाद रणवीर सिंह ने अपने बचपन की इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक लंबा सा पोस्ट भी लिखा है. उन्होंने लिखा, 'बाकी लोगों की तरह मुझे भी बचपन में में ही फिल्मों से प्यार हो गया था. अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान हिंदी सिनेमा के दो G.O.A.Ts हैं, जिन्हें देखकर मैं बड़ा हुआ हूं और जिनकी पूजा करता हूं. हमेशा से बड़े होकर मैंने इनकी तरह बनने का सपना देखा है. बॉलीवुड में मेरे आने के पीछे की वजह भी यही दोनों हैं. उनकी विरासत को आगे ले जाना मेरा बचपन का सपना रहा है'. रणबीर सिंह के बचपन की तस्वीर को देखकर लोग 'डॉन 3' को लेकर अपना एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे हैं. एक इंटरनेट यूजर ने कमेंट बॉक्स पर लिखा, 'मेरे दादाजी ने मेरे पिता को अमिताभ बच्चन के बारे में बताया. मेरे पिता ने मुझे शाहरुख खान के बारे में बताया और मैं अपने बेटे को आपके बारे में बताऊंगा.'
ये भी देखें- तमन्ना, वाणी और फातिमा एक साथ हुईं स्पॉट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं