धुरंधर के बाद रणवीर सिंह की अगली बड़ी फिल्म प्रलय होने वाली है. इस वक्त रणवीर सिंह इसी फिल्म की शूटिंग पूरी करने में लगे हुए हैं. इंटरनेट पर इसकी कुछ तस्वीरें भी वायरल हो गई हैं. यूं तो इन दिनों सेट पर इस तरह के नियम लागू किए जाते हैं कि मोबाइल फोन्स इस्तेमाल नहीं होंगे लेकिन फिर भी हर बार इस तरह बड़ी फिल्मों के सेट से तस्वीरें बाहर आ ही जाती हैं. बस कुछ इसी तरह प्रलय के सेट से भी कुछ तस्वीरें लीक हुईं और इस वक्त इंटरनेट पर धूम मचा रही हैं.
प्रलय में भी जासूस बने हैं रणवीर सिंह!
रणवीर सिंह की जो तस्वीरें इंटरनेट पर आ रही हैं उनमें से एक में वह जैकेट पहने चेहरा छिपाए नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरी तस्वीर में भी एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. इन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि वह एक्शन अवतार से बाहर नहीं आए हैं और प्रलय भी धुरंधर 1 और धुरंधर 2 की तरह 100 फीसदी एक्शन फिल्म होने वाली है.

Photo Credit: social media
प्रलय में आएंगे जॉम्बी!
प्रलय की कहानी की बात करें तो इस फिल्म को अब तक जॉम्बी सर्वाइवल एक्शन थ्रिलर बताया जा रहा है. ये फिल्म बड़े लेवल पर बनाई जा रही है और इसकी तुलना वर्ल्ड वॉर Z और आई एम लीजेंड जैसी हॉलीवुड सर्वाइवल एपिक्स से की जा रही है. फिल्म की कहानी जय मेहता और विशाल कपूर ने मिलकर लिखी है. जय मेहता इस फिल्म को डायरेक्ट भी कर रहे हैं. ये फिल्म 2027 में रिलीज होने वाली है हालांकि तारीख को लेकर अभी तक कोई अनाउंसमेंट नहीं की गई है. फिल्म की कास्ट की बात करें तो रणवीर सिंह के साथ कल्याणी प्रियदर्शन लीड रोल में हैं. कल्याणी प्रलय के साथ अपने बॉलवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं.
यह भी पढ़ें: पेट में थीं आलिया भट्ट, दिनभर में 100 सिगरेट पी गई थीं सोनी राजदान, सालों बाद किया चौंकाने वाला खुलासा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं