विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2020

स्कूली छात्राओं ने डांस करते हुए याद किया 3 का पहाड़ा, Viral Video देख लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट

सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 17,000 से अधिक बार देखा जा चुका है. वहीं 900 से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है और 200 से ज्यादा बार इसे रिट्वीट किया गया है. 

स्कूली छात्राओं ने डांस करते हुए याद किया 3 का पहाड़ा, Viral Video देख लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं.
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया (Social Media) पर स्कूली छात्राओं (School Students) का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो नाचते-गाते हुए पहाड़े (Tables) याद कर रहे हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो को एक यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है. 45 सेकेंड के इस वीडियो में बच्चियां कन्नड़ भाषा में पहाड़ा याद करते हुए नाचती हुई नजर आ रही हैं. 

यह भी पढ़ें: छात्रों को पानी पीने के लिए मिलेगा 2 मिनट का ब्रेक, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, ''अगर मैंने भी इसी तरह से पहाड़े याद किए होते, जैसे ये कन्नड़ स्कूल की छात्राएं याद कर रही हैं तो मुझे ये तो पता नहीं कि मेरी गणति अच्छी होती कि नहीं, लेकिन अब तक मेरा डांस जरूर अच्छा हो गया होता. मैं सोच रही हूं कि यह कर्नाटक का कौन सा स्कूल है''. 

इस वीडियो में बच्चियों का एक ग्रुप स्कूल यूनिफॉर्म में नजर आ रहा है और 3 का पहाड़ा याद करते हुए दिखाई दे रहा है. 

सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 17,000 से अधिक बार देखा जा चुका है. वहीं 900 से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है और 200 से ज्यादा बार इसे रिट्वीट किया गया है. 

एक यूजर ने लिखा, ''शानदार... याद करने का अनूठा तरीका. लग रहा है कि वीडियो में बच्चे काफी मस्ती से पढ़ रहे हैं. इसके लिए टीचर्स को शाबाशी मिलनी चाहिए''.

वहीं एक अन्य ने लिखा, ''अगर मैंने पहाड़े नाचते हुए याद किए होते तो आज शायद मैं एक अच्छा डांसर होता''.

तीसरे यूजर ने लिखा, ''पहाड़े याद करने का नया तरीका... नाचो, मस्ती करो और याद करो''. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Twitter, Viral Video, School Student Learning Table While Dancing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com