विज्ञापन
This Article is From Apr 29, 2024

स्कूली बच्चियों का बटरफ्लाई बटरफ्लाई वाला पोयम सुन नेटिजन्स को लगा तगड़ा झटका, वायरल हुआ वीडियो

बचपन वाली कविता सुनाती स्कूल की कुछ बच्चियों का एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, लेकिन इन बच्चियों का अंदाज क्यूट नहीं, बल्कि जरा हटकर और बड़ा ही मजेदार है.

स्कूली बच्चियों का बटरफ्लाई बटरफ्लाई वाला पोयम सुन नेटिजन्स को लगा तगड़ा झटका, वायरल हुआ वीडियो
पहले नहीं सुना होगी ऐसा फनी पोयम,

बचपन में स्कूल में कविता गाने का चाव हर बच्चे के अंदर होता है. वहीं हर बच्चा इसे अलग-अलग अंदाज में गाता भी है. कविता का मजा भी तभी है, जब इसे एक्ट या डांस करते हुए सुनाया जाए. बचपन वाली वही कविता सुनाती स्कूल की कुछ बच्चियों का एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, लेकिन इन बच्चियों का अंदाज क्यूट नहीं, बल्कि जरा हटकर और बड़ा ही मजेदार है. वीडियो में एक बच्ची ऐसे पोयम गा रही है, जैसे किसी को डरा रही हो, उसका स्टाइल देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.

कमाल की है आवाज

Dheeraj Kaushik नाम के यूजर ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, स्कूल ड्रेस में तीन बच्चियां बटरफ्लाई-बटरफ्लाई वाला पोयम गा रही हैं, लेकिन जिस तरह से वो इस पोयम को सुना रही हैं, उसे सुनकर आपके भी कान खड़े हो जाएंगे. पोयम सुनाने का ये अंदाज आपको हैरान करने के साथ-साथ हंसा-हंसाकर लोटपोट भी कर देगा. खासकर ग्रुप को लीड कर रही बच्ची की आवाज बेहद तेज और तीखी लगती है. माजकियां अंदाज में वीडियो के पर लिखा गया है कि, 'ये वजह है क्यों तितलियां भारत छोड़ गईं. वार्निंग, ईयरफोन न यूज करें.' वहीं पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है, 'अपने रिस्क पर सुनें.'

यहां देखें वीडियो

लोगों ने ली मौज

वीडियो को कई मिलियन बार देखा जा चुका है और 13 लाख से अधिक लाइक्स इस पर आए हैं. वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'सुबह 3 बजे मेरे कानों में भिनभिनाता मच्छर.' दूसरे ने लिखा, 'बहन ने अपनी जीवनभर की एनर्जी इसमें लगा दी.' तीसरे यूजर ने लिखा, 'मेरी आत्मा बाहर आ गई और मुझे थप्पड़ लगाया कि मैंने इसे हेडफोन पर क्यों सुना.'

ये Video भी देखें: Lok Sabha Elections: 18 साल से काम कर रही है अमूल फैक्ट्री में, यूनिफार्म पर है गर्व

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Butterfly-Butterfly In A Funny Way, Butterfly Butterfly, The Viral Butterfly Song, Butterfly Rhyme By School Girls, Butterfly Butterfly Poem
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com