School Boy Dance Video: सोशल मीडिया मनोरंजन का चौथा पर्दा है, जो पहले तीन (सिनेमा, टीवी और ओटीटी) पर भारी पड़ रहा है. लोग दिनभर इंस्टा रील पर मजेदार रील्स (Insta Reels) देख अपना टाइम पास कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर कंटेंट की कमी नहीं है. सोशल मीडिया पर हर तरह का मसालेदार मनोरंजन मिलेगा. इसमें फनी रील (Funny Reels) से लेकर डांस रील तक शामिल हैं. अब तो सोशल मीडिया का क्रेज स्कूलों पर भी हावी होता जा रहा है. कभी छात्र तो कभी टीचर के लोटपोट करने वाले डांस वीडियो सामने आ रहे हैं. अब सोशल मीडिया की दुनिया से हमारे हाथ लगा है फुल ऑफ एंटरटेनमेंट वायरल वीडियो, जोकि एक स्कूल फंक्शन से सामने आया है.
नोरा के गाने पर छात्र ने उड़ाया गर्दा (Student dances on Nora Fatehi Song Dilbar Dilbar)
इस वायरल वीडियो में स्कूल के एक फंक्शन में एक छात्र दिल खोलकर बॉलीवुड डांसर नोरा फतेही के आइटम सॉन्ग 'दिलबर-दिलबर' पर कतई जोरदार डांस कर रहा है. इस छात्र ने स्टेज पर टीचर्स के सामने अपने डांस में ऐसे लटके-झटके लगाए हैं कि अगर नोरा फतेही इस छात्र का डांस देख, तो तौबा-तौबा कर ले. सोशल मीडिया पर यह वीडियो रुकने का नाम नहीं ले रहा है. छात्र के इस डांस वीडियो 12 लाख से ज्यादा को लाइक्स आ गए हैं. वहीं, लोग इस छात्र का डांस देख खुद को कमेंट्स पोस्ट करने से भी नहीं रोक पा रहे हैं.
देखें Video:
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लोगों के मजेदार कमेंट्स (Student Dance Viral Video)
अब इस वीडियो पर कमेंट्स भी बड़े मजेदार आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है, 'दो लड्डू के लिए मेरा दोस्त नाचता हुआ'. दूसरा यूजर लिखता है, 'ऐसे लड़के फिर लड़की बनकर डांस रील बनाते हैं'. एक और यूजर लिखता है, 'हमारे छोरे छोरियों से कम है के'. एक ने इस छात्र को क्रिकेटर हार्दिक पांड्या का हमशक्ल बताया है. एक और लिखता है, 'अब नोरा का करियर खतरे में है'. एक अन्य यूजर लिखता है, 'भाई ब्रेकफास्ट में 10 नोरा को खाता है'. एक ने लिखा है, 'नोरा फतेही..छोरा फतेही'. किसी ने लिखा, लाइफ में इतना कॉन्फिडेंस होना चाहिए, तो कई लिखता है, 'पर कुछ भी हो छोरे ने डांस बड़ा जोरदार किया है'. छात्र के डांस पर अब लोगों की तारीफ वाले कमेंट्स की बाढ़ लगी हुई है.
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं