विज्ञापन
This Article is From Dec 25, 2017

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक का सांता की सबसे बड़ी रेत की कलाकृति बनाने का दावा....

पटनायक का दावा है कि यह रेत से सांता का दुनिया का सबसे बड़ा चेहरा बनाया है. इस पर 'वर्ल्ड पीस' (विश्व शांति) संदेश लिखा हुआ है. 

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक का सांता की सबसे बड़ी रेत की कलाकृति बनाने का दावा....
पटनायक ने सांता का 25 फुट ऊंचा और 50 फुट चौड़ा चेहरा बनाया है.
  • पटनायक ने कहा, सांता का 25 फुट ऊंचा और 50 फुट चौड़ा चेहरा बनाया है
  • इसका लक्ष्य 'लिमका बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में जगह बनाना है
  • पटनायक ने कहा कि यह एक जनवरी तक लोगों के दीदार के लिए रहेगा
भुवनेश्वर: मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने क्रिसमस से एक दिन पहले पुरी के समुद्र तट पर रेत से सांता की विशाल कलाकृति बनाई है. पटनायक का दावा है कि उन्होंने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर ओडिशा में पुरी तट पर रेत से सांता का दुनिया का सबसे बड़ा चेहरा बनाया है. इस पर 'वर्ल्ड पीस' (विश्व शांति) संदेश लिखा हुआ है. 
यह भी पढ़ें : रेत से सूर्य मंदिर की प्रतिमा उकेर ओडिशा की संस्कृति दिखाएंगे सुदर्शन पटनायक

VIDEO : रेत से बना 35 फीट लंबा सैंटा


पटनायक ने दावा किया कि उन्होंने सांता का 25 फुट ऊंचा और 50 फुट चौड़ा चेहरा बनाया है. इसका लक्ष्य 'लिमका बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में एक जगह बनाना है. विश्व प्रसिद्ध मूर्तिकार को 40 लोगों ने पुरी के सुदर्शन सैंड आर्ट इंस्टीट्यूट में इसे बनाने में मदद की. उन्हें इसे बनाने में 35 घंटे लगे. पटनायक ने कहा कि यह एक जनवरी तक लोगों के दीदार के लिए रहेगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sudarshan Pattnaik
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com