विज्ञापन

अमेरिका के कैफे में सैंडविच से Cheese हटाने का मांगा एक्स्ट्रा चार्ज, मुंबई की महिला ने शेयर किया एक्सपीरियंस

Indian Woman In America: मुंबई शहर में रहने वाली वाग्मिता सिंह ने यूएस ट्रिप का अपना पहला एक्सपीरियंस इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिस पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं.

अमेरिका के कैफे में सैंडविच से Cheese हटाने का मांगा एक्स्ट्रा चार्ज, मुंबई की महिला ने शेयर किया एक्सपीरियंस
अमेरिका में सैंडविच से 'चीज़' हटाने का भी लगता है टैक्स? वेट्रेस की डिमांड सुन भारतीय महिला के उड़े होश
Instagram@thatindianchick_

Viral Video: अमेजन सेल के ऐड (Amazon Sale Ad) में नजर आने वाली मुंबई (Mumbai) की डिजिटल क्रिएटर वाग्मिता सिंह (Vagmita Singh) इस वक्त अमेरिका (US) के सैन फ्रांसिस्को (San Francisco) शहर में घूम रही हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (thatindianchick_) से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे वहां के एक कैफे का अपना पहला एक्सपीरियंस शेयर कर रही हैं. इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो को मात्र 24 घंटे में 6.4 मिलियन (करीब 64 लाख) से ज्यादा लोग देख चुके हैं और ये आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है.

वीडियो में वाग्मिता सिंह क्या कह रही हैं?

41 सेकंड के इस वीडियो को वाग्मिता ने सड़क किनारे गाड़ी रोककर बनाया है. उनके पीछे बीच नजारा साफ-साफ दिख रहा है. वाग्मिता कहती हैं, 'ये चल क्या रहा है अमेरिका में! मैं सैन फ्रांसिस्को के कैफे में गई थी, जहां मैंने सैंडविच का ऑर्डर दिया था. मैंने वेट्रेस से कहा था कि सैंडविच में Cheese मत डालना. उसने ठीक है कहा और फिर मुझे बताया कि ऐसा कराने पर मुझे 75 सेन्ट्स यानी करीब 72 रुपये एक्स्ट्रा देने होंगे. मैंने उनसे पूछा कि ये एक्स्ट्रा पैसे किस चीज के हैं, तो उसने बताया कि उनके कैफे की हर डिश की रेसिपी फिक्स्ड रहती है और मेरी इस इच्छा को पूरा करने के लिए शेफ को एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ेगी. ये चार्ज उसी का है.'

यहां देखें पूरा वीडियो:-

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए अलग-अलग रिएक्शन्स

वाग्मिता सिंह के इस वीडियो को करीब 2 लाख लोग लाइक कर चुके हैं. इनमें से करीब 3 हजार लोग ऐसे हैं, जिन्होंने वाग्मिता सिंह के दावे पर अपनी राय रखी है. 

एक यूजर ने लिखा, 'सुनने में अजीब लगता है, लेकिन असल में यह अच्छी बात है. जब रेसिपी तय होती है और इतने सारे ऑर्डर्स में से कोई एक व्यक्ति उसमें कुछ बदलाव चाहता है, तो शेफ़ को उस खास ऑर्डर पर ज्यादा ध्यान देना पड़ता है. यानी ज्यादा मेहनत लगती है. मैं कैफे की इन पॉलिसीज़ से पूरी तरह सहमत हूं. भारतीय रेस्टोरेंट और कैफ़े को भी यह पॉलिसी शुरू करनी चाहिए.'

दूसरे यूजर ने कहा, 'भारत में बिना बर्फ वाले उतने ही जूस की कीमत बर्फ वाले से ज्यादा होती है. इसीलिए इंडियन रुपये में हिसाब लगाना बंद करें.'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'हाहाहा, यह कोई नई बात नहीं है. मेरे साथ भी 2015 में न्यूजीलैंड में ऐसा ही हुआ था. मैंने उनसे बर्गर से पैटी हटाने के लिए कहा, तो उन्होंने पैटी हटाने के लिए मुझसे 5 डॉलर एक्स्ट्रा मांगे. मैं हैरान रह गया.'

चौथे यूजर ने लिखा, 'दुनिया की विकसित अर्थव्यवस्थाओं में आपका स्वागत है. ऐसा लगता है कि वे इंसानी मेहनत की कद्र करते हैं.'

ये भी पढ़ें:- मुंबई में मकान मालिकों की अजीब शर्त, किराये का घर देने से पहले सैलेरी नहीं.. बल्कि पूछ रहे हैं यह नंबर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
San Francisco, Cafe, Sandwich, Cheese, Vagmita Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com