विज्ञापन
This Article is From Sep 20, 2017

फाइटर प्लेन ने गलती से दाग दिया कार पर मिसाइल, देखें- घटना का दिल दहला देने वाला Video

हेलिकॉप्टर से दागी गई मिसाइल की चपेट में आने से पल भर में एक कार के परखच्चे उड़ जाते हैं और आसपास के इलाके में धूल और धुएं का गुबार उठ जाता है.

Also Read in
फाइटर प्लेन ने गलती से दाग दिया कार पर मिसाइल, देखें- घटना का दिल दहला देने वाला Video
बेलारूस के फाइटर प्लेन ने कारों का बना डाला निशाना
  • खड़ी कारों पर लगा दिया निशाना
  • पायलट से हो गई गलती
  • ट्रकों पर साधना था निशाना
नई दिल्ली: रूस और बेलारूस की सेना की ओर से चलाए जा रहे अभ्यास ऑपरेशन में लड़ाकू विमान ने गलती से पार्किंग एरिया में खड़ी कारों का निशाना बना डाला. हेलिकॉप्टर से दागी गई मिसाइल की चपेट में आने से पल भर में एक कार के परखच्चे उड़ जाते हैं और आसपास के इलाके में धूल और धुएं का गुबार उठ जाता है. इस घटना के वीडियो को रूस की एक न्यूज वेबसाइट की ओर से जारी किया गया है. 

पढ़ें :  इंटरनेट पर इस तरह ट्रोल हो रही है मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन

वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स जो कि कारों की पास ही चलता हुआ पहुंच जाता है तभी पीछे से आ रहे एक हेलिकॉप्टर ने उन कारों पर मिसाइल दाग देता है. इसके बाद कुछ भी दिखाई नहीं देता है. ये हेलिकॉप्टर पार्क में खड़े कुछ ट्रकों को निशाना बनाने का अभ्यास कर रहे थे जिनको एक जाल से ढक दिया गया था.


इन ट्रकों से कुछ ही दूरी पर कारें खड़ी थीं. ऐसा लगता है फाइटर प्लेन का पायलेट इन कारों को देखकर अंदाजा नहीं लगा पाया और मिसाइल दाग दी. जिसने भी इस घटना का वीडियो बनाया है वह थोड़ी ही दूर पर खड़ा इस अभ्यास को देख रहा था. वहीं रूस के रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में माना गया है कि गलती से कारों को निशाना बनाया गया है. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत नहीं होने का भी दावा भी किया गया है. 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Zapad-2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com