विज्ञापन
This Article is From Jun 04, 2025

गटर के चैंबर में बुरी तरह फंसा हुआ था अजगर, स्नैक कैचर के बाहर निकालते ही दिखा दिया अपना असली रूप

Ajgar Ka Video: इंटरनेट पर इन दिनों एक चौंका देने वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एनिमल रेस्क्यू टीम बुरी तरह गटर के चैंबर में फंसे अजगर का रेस्क्यू करते नजर आ रहे हैं.

गटर के चैंबर में बुरी तरह फंसा हुआ था अजगर, स्नैक कैचर के बाहर निकालते ही दिखा दिया अपना असली रूप
गटर में फंसा अजगर, निकलवाने में छूटे सबके पसीने, वीडियो देख कांप जाएगी रूह

Navi Mumbai Python Stuck In Gutter Chamber: नवी मुंबई से एक चौंकाने वाला और हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विशालकाय अजगर (Snake stuck in gutter) गटर के चैंबर में बुरी तरह फंसा हुआ है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, अजगर का आधा शरीर गटर के अंदर और उसका मुंह बाहर होता है. इस चैलेंजिंग रेस्क्यू ऑपरेशन को ट्रेन्ड टीम निकालने में कामयाब रही. घटना नवी मुंबई के एक रिहायशी इलाके की है, जहां स्थानीय लोगों की नजर जब गटर के ढक्कन में हिलती-डुलती इस 'जिंदा रस्सी' पर पड़ी, तो हड़कंप मच गया.

यहां देखें वीडियो

नवी मुंबई में गटर से निकला अजगर (Navi Mumbai python rescue)

स्थानीय निवासियों ने तुरंत वन विभाग और एनिमल रेस्क्यू टीम को सूचना दी. कुछ ही देर में रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सावधानी से पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया. गटर के ढक्कन को हटाने के बाद टीम ने देखा कि अजगर बुरी तरह से एक संकरी जगह में फंसा हुआ है और खुद से निकल नहीं पा रहा. रेस्क्यू टीम ने पहले अजगर को शांत किया और फिर धीरे-धीरे उसे बाहर निकालने की कोशिश की. करीब 45 मिनट के इस रोमांचक ऑपरेशन के बाद अंततः अजगर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. गनीमत रही कि अजगर को कोई गंभीर चोट नहीं आई और उसे बाद में जंगल में छोड़ दिया गया.

अजगर का आधा शरीर अंदर, आधा था बाहर (python rescue viral video)

इस पूरी घटना का वीडियो किसी स्थानीय व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया और हजारों लोग इसे देख चुके हैं. लोग इस वीडियो को देखकर रेस्क्यू टीम की तारीफ कर रहे हैं और साथ ही हैरान हैं कि इतने बड़े अजगर ने शहरी इलाके में कैसे प्रवेश किया. इस वीडियो के वायरल होते ही कई लोगों ने जानवरों के प्रति संवेदनशीलता दिखाने और रेस्क्यू टीम की तत्परता को सराहा.

ये भी पढ़ें:- बाबा वेंगा की भविष्यवाणी: बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को इस एक चीज से है जान का खतरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ajgar Ka Viral Video, Ajgar Rescue Viral Video, Navi Mumbai Python Rescue, Viral Animal Video India, Snake Stuck In Gutter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com