विज्ञापन
This Article is From Apr 20, 2021

माउंट अन्नपूर्णा पर चढ़ाई करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं प्रियंका मोहिते, लोगों ने की जमकर तारीफ

प्रियंका मोहिते (Priyanka Mohite), शुक्रवार (16 अप्रैल) को, दुनिया की दसवीं सबसे ऊँची पर्वत चोटी माउंट अन्नपूर्णा पर फतेह हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं.

माउंट अन्नपूर्णा पर चढ़ाई करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं प्रियंका मोहिते, लोगों ने की जमकर तारीफ
माउंट अन्नपूर्णा पर चढ़ाई करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं प्रियंका मोहिते

प्रियंका मोहिते (Priyanka Mohite), शुक्रवार (16 अप्रैल) को, दुनिया की दसवीं सबसे ऊँची पर्वत चोटी माउंट अन्नपूर्णा (Tenth highest mountain in the world) पर फतेह हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला (First Indian woman to scale Mt Annapurna) बनीं. बता दें कि प्रियंका दुनिया की पांचवीं सबसे ऊंची पर्वत चोटी (fifth highest mountain in the world ) माउंट मकालू (Mt Makalu) पर 8,485 मीटर की चढ़ाई करने वाली भारत की पहली महिला होने का रिकॉर्ड भी बना चुकी हैं. महाराष्ट्र के सतारा की रहने वाली 26 वर्षीय पर्वतारोही ने मई 2019 में यह उपलब्धि हासिल की थी. नई ऊंचाइयों को पार करना प्रियंका के लिए एक परिचित मैदान रहा है, जो इससे पहले 2013 में माउंट एवरेस्ट (Mt Everest) और 2018 में माउंट ल्होत्से (Mt Lhotse) पर भी चढ़ाई कर चुकी हैं. 21 साल की उम्र में ऐसा करने वाली वह तीसरी सबसे कम उम्र की भारतीय बन गईं हैं.

उनकी नवीनतम उपलब्धि को बायोकॉन की संस्थापक और चेयरपर्सन (Founder and chairperson of Biocon) किरण मजूमदार-शॉ (Kiran Mazumdar-Shaw) ने ट्विटर पर सराहा है. प्रियंका बायोकॉन की सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध सहायक कंपनी सिंजेन इंटरनेशनल (Syngene International) की एक कर्मचारी हैं. किरण मजूमदार-शॉ ने लिखा, "हमारी सहकर्मी प्रियंका मोहिते ने 16 अप्रैल 2021 को दोपहर 1.30 बजे माउंट अन्नपूर्णा, (8091 mtrs) दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत की चोटी पर फतेह हासिल की. ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला! उस पर बहुत गर्व है. "

ट्विटर पर लोगों ने प्रशंसा और प्रोत्साहन के शब्दों के साथ खबर पर प्रतिक्रिया व्यक्त की. प्रियंका के इस तरह के रिकॉर्ड की कामना करते हुए, एक यूजर ने लिखा, "शानदार !!! प्रियंका को बधाई. अधिक से अधिक ऊंचाइयां छूते रहो. आगे एक शानदार वर्ष हो."

काठमांडू पोस्ट के अनुसार, शुक्रवार को 68 महिलाओं ने माउंट अन्नपूर्णा पर चढाई की. एक ही दिन में पहाड़ की चोटी पर पहुंचने के लिए यह पर्वतारोहियों की सबसे अधिक संख्या है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
जीने के लिए कुछ नहीं बचा... गुजरात के शख्स ने बयां किया दर्द, भारी बारिश में डूब गई 50 लाख की ऑडी समेत कई गाड़ी, पोस्ट वायरल
माउंट अन्नपूर्णा पर चढ़ाई करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं प्रियंका मोहिते, लोगों ने की जमकर तारीफ
रनवे पर फन फैलाए घूम रहे सांप पर नेवला गैंग ने किया हमला, देख लोग बोल- रजिया गुंडों में फंस गई
Next Article
रनवे पर फन फैलाए घूम रहे सांप पर नेवला गैंग ने किया हमला, देख लोग बोल- रजिया गुंडों में फंस गई
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;