विज्ञापन
This Article is From May 24, 2023

फ्लाइट में विंडो सीट पर बैठा था शख्स, तभी आसमान में हुई हलचल, कैमरे में रिकॉर्ड हुआ स्पेस में जाता रॉकेट

वायरल वीडियो में एक शख्स एरोप्लेन की विंडो सीट पर बैठकर खिड़की से बाहर रॉकेट लॉन्च के खूबसूरत नजारे को अपने कैमरे में कैद कर रहा है, जिसे देखकर आप भी पलके झपकाना भूल जाएंगे.

फ्लाइट में विंडो सीट पर बैठा था शख्स, तभी आसमान में हुई हलचल, कैमरे में रिकॉर्ड हुआ स्पेस में जाता रॉकेट
फ्लाइट में बैठे शख्स ने खिड़की से रिकॉर्ड किया रॉकेट लॉन्च का वीडियो, अद्भुत नजारा देख लोग बोल-वाह

सफर के दौरान ज्यादातर लोगों को विंडो सीट पर बैठना पसंद होता है और बात जब फ्लाइट की विंडो सीट की हो, तो बात ही कुछ और होती है. विंडो सीट पर बैठकर भले बाहर का कुछ दिखे या न दिखे, लेकिन यह सीट अपने आप में ही खास फील करवा देती है. वहीं ऐसी ही कई कारण है, जिसके चलते फ्लाइट की विंडो सीट लोगों की पहली पसंद होती है, लेकिन जरा सोचिए कि अगर आपको इसी विंडो सीट पर बैठकर कुछ ऐसा दिख जाए, जिसकी आपने कल्पना भी न की हो, तो शायद यह एक्सपीरियंस आपको जिंदगी भर याद रहेगा. ऐसा ही कुछ हुआ एक यात्री के साथ, जब उन्होंने एरोप्लेन की विंडो सीट पर बैठकर बाहर रॉकेट लॉन्च होते देखा. ये नजारा इतना खूबसूरत है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी दंग रह गए.

यहां देखें वीडियो

आसमान से दिखा सुंदर नजारा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को प्लेन फोकस नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे खूब देखा और पसंद किया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, फ्लाइट में बैठा शख्स विंडो सीट से नीचे दिख रहे अंतरिक्ष केंद्र को रिकॉर्ड कर रहा है. इस बीच कुछ सेकंड्स के अंदर रॉकेट आकाश में लॉन्च किया जाता है. इस कमाल के वीडियो में रॉकेट को धीरे-धीरे आसमान की ओर बढ़ते देखा जा रहा है. यह नजारा वाकई बेहद खूबसूरत है, जिसे यूजर्स बार-बार लूप में देखना पसंद कर रहे हैं.

लोग बोले- ये जीवन में सिर्फ एक बार होता है

इस शानदार वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'जब आप विमान में हों और गलती से रॉकेट लॉन्च हो जाए.' इस खूबसूरत रॉकेट लॉन्च के वीडियो को अब तक साढ़े छह लाख से ज्यादा लोग लाइक्स कर चुके हैं. वहीं वीडियो पर कमेंट का सिलसिला भी जारी है. एक यूजर ने लिखा, 'क्या शानदार अनुभव है.' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हे ईश्वर क्या यह चमत्कार नहीं है.' वहीं दूसरे ने लिखा, 'यह जीवन में केवल एक बार होता है.' जबकि एक ने इसे 'सुपर कूल बताया.'

ये भी देखें- पत्नी कैटरीना कैफ को लेकर विक्की कौशल ने किए ये बड़े खुलासे

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aeroplane, Aeroplane News, Passenger Spots Rocket Launch From Plane, Passenger, Rocket Launch, Plane, Viral Video, Flight
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com