विज्ञापन
This Article is From Feb 17, 2016

दुनिया भर में 20 से अधिक प्रमुख देशों ने बढ़ाया सोलर पावर की ओर कदम

दुनिया भर में 20 से अधिक प्रमुख देशों ने बढ़ाया सोलर पावर की ओर कदम
प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली: अफ्रीकी देश मोरक्को ने दुनिया के सबसे बड़े सोलर संयंत्रों में से एक 'क्वार्जाट सोलर पावर प्लांट' की शुरुआत की है। इस प्लांट के पहले चरण की शुरुआत भी हो गई है। गौरतलब है कि वर्ष 2018 तक इसका कुल क्षेत्रफल 6000 एकड़ हो जाएगा, तब यह विश्व के बड़े संयंत्रों में शामिल हो जाएगा।

इसका नाम नूर-1 दिया गया है, जिसके साथ नूर-2 और नूर-3 भी जुड़ेंगे। यहां से 11 लाख लोगों को बिजली आपूर्ति की जानी है। इजराइल भी देश के दक्षिणी हिस्से में बड़ा संयंत्र लगा रहा है, जो अगले साल शुरू हो जाएगा। दुनियाभर में 20 से अधिक प्रमुख देशों ने इस दिशा में कदम बढ़ा लिए हैं।

बता दें, इन संयंत्रों का मुख्य उद्‌देश्य लागत कम करके अधिकतम ऊर्जा उत्पादन करना है। इसमें परमाणु ऊर्जा संयंत्रों का उपयोग लगातार कम करना भी शामिल है। जिन देशों ने बड़े सोलर पावर संयंत्र लगाए हैं, उनमें भारत, अमेरिका, चीन, दक्षिण अफ्रीका, अफ्रीका, फ्रांस, जर्मनी और जापान प्रमुख रूप से शामिल हैं।

गौरतलब है कि साल 2008 में स्पेन ने बड़े क्षेत्र में ऐसे संयंत्र लगाने की शुरुआत की थी, इसके बाद जर्मनी ने इस दिशा में कदम बढ़ाया। सबसे ज्यादा सोलर संयंत्र 2009 से 2014 के बीच स्थापित किए गए हैं और अब अफ्रीकी देश मोरक्को ने सोलर पावर की ओर अपना कदम बढ़ाया है।  

इनपुट - iflscience.com

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दुनियाभर, प्रमुख देश, सोलर पावर, मोरक्को, Whole World, Top Countries, Solar Power, Morocco