Constipation Home Remedies: पेट साफ न होना, पाचन ठीक न रहने के पीछे आजकल का खानपान और खराब लाइफस्टाइल है. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कब्ज (Constipation) एक आम लेकिन बेहद परेशान करने वाली समस्या बन चुकी है. जब सुबह पेट ठीक से साफ नहीं होता, तो दिनभर भारीपन, चिड़चिड़ापन और थकान महसूस होती है. इसके साथ ही पेट में दर्द और ब्लोटिंग की दिक्कत भी होने लगती है. पेट साफ होने से पहले पूरे दिन किसी काम में मन नहीं लगता है और न ही कुछ खाने का मन करता है. अगर आप भी पेट की गंदगी साफ करने के लिए उपाय जानना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए पेट साफ करने के लिए कुछ कारगर घरेलू उपाय लेकर आए हैं, जो पाचन को हेल्दी रखने के साथ पेट को साफ करने और कब्ज से राहत दिलाने में बेहद फायदेमंद हैं.
यह भी पढ़ें: लिवर की गंदगी साफ करने और ताकत बढ़ाने के लिए रोज करें ये 5 आसान योगासन
रात को सोने से पहले पिएं ये 5 चीजें, कब्ज के लिए रामबाण उपाय (Kabj Ke Liye Ramban Upay - Pet Saaf Karne Ke Gharelu Upay)
1. गुनगुना पानी + नींबू + शहद एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू और एक चम्मच शहद मिलाकर सोने से पहले पिएं. यह पाचन क्रिया को सक्रिय करता है और सुबह मल त्याग आसान बनाता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. त्रिफला चूर्ण आयुर्वेद में त्रिफला को आंतों की सफाई के लिए अमृत माना गया है. रात को 1 चम्मच त्रिफला चूर्ण गुनगुने पानी के साथ लें.
3. इसबगोल की भूसी एक गिलास दूध या पानी में 1-2 चम्मच इसबगोल मिलाकर पीने से मल नरम होता है और आंतों की सफाई होती है.
4. अजवाइन और सौंफ का पानी एक-एक चम्मच अजवाइन और सौंफ को उबालकर छान लें और सोने से पहले पिएं। यह गैस और अपच को दूर करता है.
5. गर्म दूध + देसी घी एक गिलास गर्म दूध में 1 चम्मच देसी घी मिलाकर पीने से आंतों में चिकनाई आती है और सुबह मल त्याग में आसानी होती है.
यह भी पढ़ें: कार्डियक अरेस्ट और हार्ट अटैक में क्या अंतर है? इन लक्षणों से पहचानें, जानें कारण
पेट साफ रखने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें:
- दिनभर में 8–10 गिलास पानी पिएं
- फाइबर से भरपूर डाइट लें. (पपीता, ओट्स, पालक, सेब)
- रोजाना 30 मिनट टहलें या योग करें.
- तनाव कम करें और नींद पूरी लें.
अगर आप भी सुबह पेट साफ न होने की समस्या से जूझ रहे हैं, तो यहां बताए गए उपायों को कुछ दिन अपनाकर देखें. ये न केवल कब्ज से राहत देंगे, बल्कि पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाएंगे और हां, कोई भी उपाय शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना न भूलें.
पेट साफ करने के लिए चिया बीज बहुत कारगर
चिया बीज (Chia Seeds) को पेट साफ करने और कब्ज से राहत पाने के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक उपाय माना जाता है. ये छोटे-से बीज फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, जो पाचन तंत्र को सक्रिय और संतुलित रखने में मदद करते हैं.
यह भी पढ़ें: कम उम्र में हार्ट अटैक के मामले क्यों बढ़ रहे हैं? डॉक्टर ने बताए 3 बड़े कारण, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?

Photo Credit: Canva
चिया बीज कैसे करते हैं पेट साफ?
- इनमें मौजूद घुलनशील फाइबर पानी को सोखकर जेल जैसा पदार्थ बनाता है, जो मल को नरम और चिकना बनाता है.
- यह जेल आंतों की सफाई में मदद करता है और मल त्याग को आसान बनाता है.
- चिया बीज 12–15 गुना तक पानी सोख सकते हैं, जिससे पेट में बल्क बनता है और कब्ज से राहत मिलती है.
कैसे करें सेवन:
- 1–2 चम्मच चिया बीज को रातभर पानी में भिगो दें.
- सुबह खाली पेट नींबू पानी या गुनगुने पानी के साथ सेवन करें.
- चाहें तो दही, स्मूदी या छाछ में मिलाकर भी ले सकते हैं.
इन बातों का रखें ध्यान:
शुरुआत में कम मात्रा से शुरू करें ताकि शरीर को फाइबर की आदत हो
पर्याप्त पानी पिएं, वरना उल्टा कब्ज बढ़ सकता है.
Watch Video: Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं