विज्ञापन

9 टू 6 की नौकरी को लात मारकर महीने के 2.5 लाख रुपये कमा रहा शख्स, बोला- 'अब EMI की चिंता नहीं'

शुभ सारंग ने कहा, 'पहले मैं बस 10000 फॉलोअर्स वाला एक आम कंटेंट क्रिएटर था. पता नहीं कैसे, अचानक लोगों को मेरा कंटेंट पसंद आने लगा और सिर्फ 1-2 महीनों में ही मेरे 1 लाख फॉलोअर्स हो गए. उसी ने मेरी जिंदगी बदल दी.'

9 टू 6 की नौकरी को लात मारकर महीने के 2.5 लाख रुपये कमा रहा शख्स, बोला- 'अब EMI की चिंता नहीं'
शुभ सारंग ने इंस्टाग्राम पर अपनी सक्सेस स्टोरी शेयर की है.
Instagram@shubbhhhhh

Viral Video: मुंबई में रहने वाले शुभ सारंग अपनी कॉर्पोरेट जॉब छोड़कर फुल टाइम डिजिटल कंटेंट क्रिएटर बन गए हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने इसका खुलासा किया है. शुभ ने कहा, 'मैं लंबे समय से इस बारे में सोच रहा था, लेकिन मुझे डर था कि इंस्टाग्राम से मेरे खर्चे नहीं निकल पाएंगे, और हर महीने मिलने वाली सैलरी सिक्योरिटी भी छिन जाएगी. फिर एक दिन, मुझे एक ब्रांड से अपना पहला 1 लाख रुपये का पेमेंट मिला. तब मुझे पहली बार विश्वास हुआ कि मैं सच में यह कर सकता हूं.'

'इस फीलिंग को शब्दों में बयां नहीं कर सकता'

शुभ ने आगे लिखा, 'उस वीडियो के बाद मेरे फॉलोअर्स सीधे 2 लाख तक पहुंच गए और फिर ब्रांड्स मुझे सिर्फ एक वीडियो के लिए 1,50,000 या 1,30,000 रुपये तक ऑफर करने लगे. महीने भर में, मैं लगभग 2,20,000 से 2,50,000 रुपये तक कमा रहा हूं. तभी मैंने तय किया कि एक रिस्क लिया जाए और पूरा समय कंटेंट क्रिएशन को दिया जाए. दोस्तों, यकीन मानिए, कंटेंट क्रिएशन की वजह से मुझे जो फाइनेंशियल फ्रीडम मिली है, उसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता. सच में, मैं इस अहसास को बता ही नहीं सकता.' 

'कॉर्पोरेट सैलरी से 3-4 गुना ज्यादा हो रही कमाई'

शुभ ने बताया, 'मैं आपको नौकरी छोड़कर अपने पैशन को फॉलो करने के लिए उकसा नहीं रहा हूं, क्योंकि यह काफी रिस्की हो सकता है. मेरे ऊपर भी EMI का बोझ था. मैं भी यही सोच रहा था कि अपनी EMI कैसे भरूंगा. लेकिन फिर मैं अपनी सैलरी से 3-4 गुना ज्यादा कमाने लगा. तब मैंने नौकरी छोड़कर पूरी तरह से कंटेंट क्रिएशन में आने का फैसला किया.'

'दिन में ऑफिस, रात में वीडियो बनाकर एडिट किए'

शुभ ने आगे कहा, 'अब मुझे बहुत राहत महसूस हो रही है. अब कोई टारगेट नहीं, बॉस का कोई दबाव नहीं, और न ही माइक्रोसॉफ्ट का झंझट. और यह सारी फाइनेंशियल फ्रीडम मुझे कंटेंट क्रिएशन की वजह से मिली है. लेकिन उससे पहले, मैं रोज ऑफिस जाता था. सुबह 9 से शाम 6 बजे तक ऑफिस में रहता था. घर आकर थोड़ा आराम करता था, और फिर रात को कंटेंट क्रिएशन का काम करने बाहर निकल जाता था. इसके बाद, मैं एडिटिंग करता था. सुबह 4 बजे तक एडिटिंग चलती थी, और फिर सुबह 8 बजे मुझे वापस ऑफिस जाना होता था. मैं सच में ऑफिस के अंदर ही सो जाया करता था. मुझे बहुत बुरा लगता था. लेकिन भगवान सब देखते हैं और एक दिन आपकी मेहनत का फल आपको जरूर देते हैं.'

यहां देखें पूरा वीडियो:-

'कमाई मत बताओ, नजर लग जाती है'

इंस्टाग्राम पर 2 मिनट 20 सेकंड के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट बॉक्स में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ यूजर्स ने शुभ को उनके इस फैसले के लिए बधाई दे रहे हैं, जबकि कुछ लोग अपनी-अपनी नौकरी छोड़ने की हिम्मत जुटाने के लिए भगवाने से मदद मांग रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा, 'बधाई हो. काश मुझमें भी इतनी हिम्मत होती.'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'काश सभी को अपनी नौकरी छोड़ने और अपनी मनपसंद चीज करने का यह ऑप्शन मिल सके.'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'जो युवा इसे देख रहे हैं, वो बहकावे में न आएं. हो सकता है कि उनके लिए यह मुमकिन हो, लेकिन हर कोई कंटेंट के जरिए अपनी जिंदगी नहीं बना सकता. यह बहुत, बहुत, बहुत मुश्किल है.'

चौथे यूजर ने लिखा, 'भाई, अपनी कमाई के बारे में किसी को मत बताओ, क्योंकि नजर लग जाती है. बस आगे बढ़ते रहो और कड़ी मेहनत करते रहो.'

यह भी पढ़ें | 'तुम्हारी दीवार मेरी जमीन पर है, इसे तुरंत तोड़ो', चौड़े हो रहे पड़ोसी को शख्स ने सिखाया सबक, मांगने लगा माफी

यह भी पढ़ें | नोबेल कमेटी से तारीफ पाने वाला प्रिंसटन PhD होल्डर 2 साल बाद भी बेरोजगार, 2300 कंपनियों ने किया रिजेक्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
EMI, Digital Content Creator, Viral Video, Corporate Life
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com