विज्ञापन

Gunmaaster G9 के गाने पर मचा हंगामा, 25 साल की अवनीत कौर के डांस स्टेप पर सवाल उठा रहे दर्शक

Gunmaaster G9 में अवनीत कौर का एक डांस नंबर सोशल मीडिया यूजर्स को बिल्कुल रास नहीं आ रहा है. नेटिजन्स ने गाने के क्लिप्स शेयर करते हुए सवाल किए कि यह किस तरह की कोरियोग्राफी है.

Gunmaaster G9 के गाने पर मचा हंगामा, 25 साल की अवनीत कौर के डांस स्टेप पर सवाल उठा रहे दर्शक
Gunmaaster G9 में अवनीत कौर के स्पेशल सॉन्ग को लोग बता रहे भद्दा
Social Media
नई दिल्ली:

इमरान हाशमी की फिल्म 'गनमास्टर G9' बॉक्स ऑफिस पर आ चुकी है. फिल्म को क्रिटिक्स से मिक्स रिव्यू मिले और बॉक्स ऑफिस पर भी रफ्तार थोड़ी एवरेज है. एक तरफ कमाई के मामले में मामला थोड़ा हल्क चल रहा था वहीं दूसरी तरफ अवनीत कौर के गाने के वीडियो ने सोशल मीडिया पर आग पकड़ ली है. आग पकड़ने से यहां हमारा मतलब है कि गाना तेजी से वायरल हो रहा है और इसके लिरिक्स और थोड़ी अश्लील टाइप की कोरियोग्राफी पर सवाल खड़े कर रहे हैं. दरअसल इस फिल्म में अवनीत कौर का एक डांस नंबर है. यही स्पेश सॉन्ग फिल्म लवर्स को पसंद नहीं आया और इस पर सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है.

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, अवनीत कौर हॉट दिखने के लिए कुछ ज्यादा ही कोशिश कर रही हैं. उनके इंस्टाग्राम कंटेंट से लेकर 'गनमास्टर G9' में उनके स्पेशल सॉन्ग तक सब कुछ नैचुरल लगने के बजाय बनावटी लगता है. गाने में उनके एक्सप्रेशन और बॉडी लैंग्वेज से भी यही लगता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

एक ने लिखा, अवनीत पहले से ही एक टैलेंटेड डांसर और एक्ट्रेस हैं, जिनके बहुत सारे फैन्स हैं. उन्हें इतनी मेहनत करने की जरूरत नहीं है. नैचुरली अट्रैक्टिव होने में अलग अट्रैक्शन होता है. लेकिन जब आप लगातार यह साबित करने की कोशिश करते हैं कि आप कितने अट्रैक्टिव हैं तो कभी-कभी इसका उल्टा असर होता है."

एक सोशल मीडिया यूजर ने सवाल उठाया कि लोग उनको क्रिटिसाइज क्यों कर रहे हैं और याद दिलाया कि वह एक एडल्ट हैं जो अपने फैसले खुद ले सकती हैं. सोशल मीडिया पर कई लोगों का मानना है कि उन्हें एक ऑब्जेक्ट की तरह पेश किया जा रहा है. इसकी तुलना जाह्नवी कपूर की पेड्डी फिल्म से भी हुई.

एक एक्स यूजर ने लिखा, अवनीत कौर अभी 25 साल की हैं और ये कैसे स्टेप्स हैं? बहुत ही भद्दे. उन्हें आइटम नंबर करने के लिए क्यों पुश किया जा रहा है. एक्ट्रेसेज को इस तरह सेक्शुअलाइज करना कब बंद होगा.  अवनीत की एक फैन उनके सपोर्ट में अपनी बात रखती नजर आईं. उन्होंने लिखा, बिल्कुल सच है. इंडस्ट्री का हाल देखकर दुख होता है कि उसकी जैसी टैलेंटेड लड़की को इस तरह दर्शकों का एंटरटेनमेंट करने के लिए मजबूर किया जा रहा है. बॉलीवुड कभी प्रोग्रेसिव हुआ करता था. 

यह भी पढ़ें: Ramayana Box Office Collection Day 24: 2000 करोड़ से बस इतनी दूर है रामायण, दुनियाभर में छाई भारत की राम कथा

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Avneet Kaur, Gunmaaster G9, Avneet Kaur Controversy, Hindi News, Entertainment News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com