विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2013

फिगर नहीं, महिलाओं के दांतों की खूबसूरती पर मरते हैं मर्द

महिलाओं और युवतियों को इस बात पर गौर करना चाहिए कि मर्द खूबसूरत फिगर की बजाय मोतियों से चमकते दांतों वाली महिलाओं की ओर अधिक आकर्षित होते हैं। एक नए शोध में यह बात सामने आई है।
लंदन: महिलाओं और युवतियों को इस बात पर गौर करना चाहिए कि मर्द खूबसूरत फिगर की बजाय मोतियों से चमकते दांतों वाली महिलाओं की ओर अधिक आकर्षित होते हैं।

एक नए शोध में यह बात सामने आई है कि पुरुष किसी महिला में पहली चीज जो देखते हैं, वह हैं उसके दांत। शोध में यह बात भी सामने आई है कि किसी नई महिला मित्र की खोज में लगे पुरुष के मापदंडों में आकर्षक दांत पहली वरीयता पर होते हैं।

शोध में भाग लेने वाले 58 फीसदी लोगों ने कहा कि वे महिलाओं के दांतों की ओर अधिक ध्यान देते हैं। इसके बाद बाकी चीजें आती हैं। इसी प्रकार, 71 फीसदी महिलाओं ने कहा कि वे किसी पुरुष में जो पहली चीज देखती हैं, वह उनके दांत होते हैं। 'डेली मेल' में यह खबर प्रकाशित हुई है।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
महिलाओं की खूबसूरती, खूबसूरत दांत, खूबसूरत फिगर, Women's Beauty, Ladies Teeth
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com