विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2019

VIDEO: इस शख्स ने बनाई पेड़ पर चलने वाली बाइक, एक लीटर पेट्रोल से चलेगी इतना

मंगलुरु (Mangaluru) में एक किसान ने कुछ ऐसा किया जिससे पेड़ पर चढ़ना अब बेहद आसान हो गया है. कर्नाटक (Karnataka) के मंगलुरु (Mangaluru) के एक किसान ने पेड़ पर चढ़ने वाली गाड़ी बनाई है.

VIDEO: इस शख्स ने बनाई पेड़ पर चलने वाली बाइक, एक लीटर पेट्रोल से चलेगी इतना
इस शख्स ने बनाई पेड़ पर चलने वाली बाइक.

मंगलुरु (Mangaluru) में एक किसान ने कुछ ऐसा किया जिससे पेड़ पर चढ़ना अब बेहद आसान हो गया है. कर्नाटक (Karnataka) के मंगलुरु (Mangaluru) के एक किसान ने पेड़ पर चढ़ने वाली गाड़ी बनाई है. जो कुछ ही सेकंड में पेड़ पर चढ़ा देती है. साजिपामुडा गांव (Sajipamooda) के गणपति भट्ट ने ये गाड़ी तैयार की है. उन्होंने ऐसी गाड़ी बनाई है जो सीधे और चिकने पेड़ों पर आसानी से चल सकती है. 

Delhi Traffic कॉन्स्टेबल ने सुनाया Rap, बोले- 'हेल्मेट नहीं लगाया तो आपका टाइम आएगा...' देखें VIDEO

ANI की खबर के मुताबिक, इस गाड़ी का वजन भी सिर्फ 28 किलो है. 60 से 80 किलो का शख्स पेड़ पर चढ़ सकता है. एक लीटर पेट्रोल से ये गाड़ी 80 पेड़ों पर चढ़ सकती है. ये गाड़ी सुपारी के पेड़ों के लिए सबसे अच्छी मानी जा रही है. क्योंकि सुपारी का पेड़ चिकना और सीधा होता है. ऐसे में उस पर चढ़ना काफी मुश्किल होता है. ऐसे में इस गाड़ी से आसानी से पेड़ पर चढ़ा जा सकता है. 

कनपुरिया अंदाज में बच्चे ने बताया 'लोटा पनीर' बनाने का सनसनीखेज तरीका, देखें मजेदार VIDEO

देखें VIDEO:

28 किलो की इस गाड़ी में 2 स्ट्रोक इंजन लगाया गया है. इस गाड़ी में बैठने के लिए सेफ्टी बेल्ट लगाना पड़ता है. 80 किलो तक का शख्स 30 सेकंड में एक बार बटन दबाने पर पेड़ के ऊपर पहुंच जाएगा. 

बस के ऊपर चढ़कर मस्ती करते हुए कॉलेज जा रहे थे स्टूडेंट्स, ब्रेक लगा और धड़ाम से गिरे... देखें VIDEO

गणपति भट्ट ने इस गाड़ी में डिस्क ब्रेक लगाए हैं. जो बिलकुल बाइक की तरह ही रखते हैं. गाड़ी पेट्रोल से चलती है. इस गाड़ी के जरिए कम लोगों में आसानी से पेड़ पर चढ़ा जा सकता है. इस गाड़ी की मांग बढ़ती जा रही है. जिस किसी को इस गाड़ी के बारे में पता चल रहा है वो उनके पास पहुंच रहा है. महिलाएं भी इस गाड़ी को खरीद रही हैं. गणपति भट्ट ने इस गाड़ी की कीमत 75 हजार रुपये रखी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mangaluru, Farmer Ganapathi Bhat, Machine To Climb Tree
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com