विज्ञापन
This Article is From Jul 30, 2022

गधे को बुरी तरह पीट रहा था शख्स, खूब मारे थप्पड़-लातें, फिर गधे ने पैर पकड़कर घसीटा, ऐसे सिखाया सबक

शख्स को तुरंत ही अपने बुरे कर्म का फल भी मिल गया. जब वह शख्स गधे पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था, तो गधे ने उसका पैर पकड़ लिया. उसने उस शख्स को जमीन पर गिराकर इधर-उधर खूब घुमाया.

गधे को बुरी तरह पीट रहा था शख्स, खूब मारे थप्पड़-लातें, फिर गधे ने पैर पकड़कर घसीटा, ऐसे सिखाया सबक
गधे को बुरी तरह पीट रहा था शख्स, खूब मारे थप्पड़-लातें

आप सभी में से ज्यादातर लोगों ने ये मुहावरा तो सुना ही होगा "जैसा बोओगे वैसा काटोगे". मतलब, जैसा कर्म करोगे वैसा ही फल पाओगे. ऑनलाइन वायरल हो रहे इस वीडियो में यह बात एकदम सही साबित हुई. बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक क्लिप शेयर की है, जिसमें एक शख्स एक गधे (donkey) को बेरहमी से पीट रहा है. हालांकि, वीडियो देखने के बाद लोग काफी खुश हैं, लोगों के खुश होने की वजह आपको वीडियो देखने के बाद ही पता चलेगी.

शक्ति कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक शख्स गधे को बेरहमी से पीट रहा है. शख्स ने गधे के गले में बंधी को रस्सी को पकड़कर उसके चेहरे पर लात मारी. इतना ही नहीं, शख्स ने असहाय जानवर के ऊपर बैठकर उसे कई बार थप्पड़ मारे.

देखें Video:

हालांकि, शख्स को तुरंत ही अपने बुरे कर्म का फल भी मिल गया. जब वह शख्स गधे पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था, तो गधे ने उसका पैर पकड़ लिया. उसने उस शख्स को जमीन पर गिराकर इधर-उधर खूब घुमाया और उसे कीचड़ में घसीटा.

पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "जैसी करनी वैसी भरनी". ऑनलाइन शेयर किए जाने के बाद वीडियो को 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. गधे के "बदला" लेने के बाद लोगों को राहत मिली और सभी ने कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रियाओं को शेयर किया. एक यूजर ने लिखा, "वीडियो का सेकेंड हाफ सबसे अच्छा, कितना संतोषजनक था." दूसरे ने लिखा, "अच्छा है, तुम इसी के लायक हो."

कुत्ते का सीढ़ियां चढ़ने का ये तरीका देख अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Man Beating Donkey Video, Man Slaps And Kicks Donkey Video, Viral Video Of Man Beating Donkey, Man Was Brutally Beating A Donkey
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com