विज्ञापन
This Article is From Jan 16, 2020

आधी रात को लोगों के घरों की घंटी बजा भाग जाता था आदमी, पकड़ा गया तो हुआ ये...

पुलिस का दावा है कि आदमी को लोगों को सोते हुए परेशान करने की आदत थी.

आधी रात को लोगों के घरों की घंटी बजा भाग जाता था आदमी, पकड़ा गया तो हुआ ये...
आदमी को लोगों के घरों की घंटी बजा भाग जाने की आदत थी (प्रतीकात्मक तस्वीर).
  • आदमी को लोगों के घरों की घंटी बजा भाग जाने की आदत थी
  • आस पास के लोग तंग आ गए थे
  • पुलिस ने आदमी को गिरफ्तार कर लिया
मुंबई:

बचपन में सभी ने किसी न किसी तरह की शैतानी की होती है. मसलन लोगों के घरों की घंटी बजाकर भाग जाना. लेकिन आपको मालूम है कि इस तरह की शैतानी करने के लिए गिरफ्तार भी किया जा सकता है! दरअसल, मुंबई में एक 37 वर्षीय व्यक्ति को इस आरोप में गिरफ्तार किया गया है कि वह आधी रात को घरों की घंटी बजाकर भाग जाया करता था. व्यक्ति की इस आदत से इलाके के लोग तंग आ गए थे. एक दिन व्यक्ति जब एक ज्‍वेलर के घर की घंटी बजाकर भाग रहा था तो उसे आस पास के बाकी लोगों ने पकड़ लिया.

जब उससे पूछा गया कि वह ऐसा क्यों करता है तो उसके पास कोई जवाब ही नहीं था. पकड़े जाने के बाद वह लोगों को गाली देने लगा. इसके बाद लोगों ने पुलिस को बुला लिया और आदमी को गिरफ्तार किया गया.

भूखी मछलियों को बतख ने अपनी चोंच में दबाकर खिलाए दाने, वायरल हो रहा दोस्ती का ये Video

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक पुलिस का दावा है कि आदमी को लोगों को सोते हुए परेशान करने की आदत थी. आदमी की गिरफ्तारी के बाद चार और परिवारों ने व्यक्ति के खिलाफ शिकायत की है. पुलिस ने बताया कि व्यक्ति शराब के नशे में भी था. अब पुलिस ने आरोपी को आईपीसी की धारा 448, 504 और 506 के तहत गिरफ्तार कर लिया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Doorbell, Mumbai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com